MP News: गर्मियों में यात्रा सुगम बनाएगी कानपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, वाया जबलपुर ये रहेगा शेड्यूल
यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और इसमें वातानुकूलित व शयनयान कोच होंगे। यात्रियों को ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 या ऑनलाइन माध्यम से मिल सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मियों के मौसम में बढ़ती यात्रियों की संख्या के चलते रेलवे ने एक साप्ताहिक ट्रेन कानपुर से एसएमवीबी बेंगलुरू वाया जबलपुर चलाने का निर्णया लिया है। कानपुर सेंट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष प्रत्येक रविवार को कानपुर से चलेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को बेंगलुरु से चलेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाएगी।
कानपुर सेंट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरू
गाड़ी संख्या 04131 कानपुर सेंट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरू साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 अप्रैल से 01 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से रात 19:50 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना मध्यरात्रि 02:50 बजे, कटनी भोर 04:15 बजे, जबलपुर सुबह 05:35 बजे, इटारसी 09:25 बजे पहुंचकर और तीसरे दिन मंगलवार शाम 18:30 बजे एसएमवीबी बेंगलुरू स्टेशन पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें- पंचक्रोशी यात्रा के दौरान हादसा, सड़क पर बैठीं महिला श्रद्धालु को एंबुलेंस ने कुचला, सिर और पैर में लगी चोट
एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपुर सेंट्रल
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04132 एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 अप्रैल से 04 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को एसएमवीबी बेंगलुरू स्टेशन से सुबह 07:10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:30 बजे, जबलपुर दोपहर 15:45 बजे, कटनी शाम 17:05 बजे, सतना 18:30 बजे पहुंचकर और तीसरे दिन शुक्रवार मध्यरात्रि 02:00 बजे कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से आए ये लोग वापस नहीं जाएंगे, सांसद के बयान ने चौंकाया, बोले- सरकार देगी नागरिकता
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, प्रयागराज, शंकरगढ़, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, चीराला, ओंगोल, नेल्लूर, गुडुर, पेरम्बूर, अरक्कोणम जंक्शन, काटपाडी, जोलारपेट्टई, बांगरपेट और कृष्णराजपुरम स्टेशनों पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
