{"_id":"65f07861a27ff5dbdc03b372","slug":"mp-news-please-pass-the-exam-otherwise-your-family-will-get-you-married-student-s-pain-in-answer-sheet-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 'सर पास कर देना नहीं तो परिजन करवा देंगे शादी', उत्तर पुस्तिका में छात्रा ने लिखकर बताई अपनी पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 'सर पास कर देना नहीं तो परिजन करवा देंगे शादी', उत्तर पुस्तिका में छात्रा ने लिखकर बताई अपनी पीड़ा
Tue, 12 Mar 2024 09:14 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:14 PM IST
सार
छात्रा ने उत्तर पुस्तिका जांच निरीक्षक से अनुरोध किया है कि वह उसे परीक्षा में पास कर दें। फेल होने पर माता-पिता उसकी शादी तय कर देंगे। माता-पिता ने उसे धमकी दी है कि अगर फेल हो गई तो उसकी पढाई रोक देंगे। मामला जबलपुर का है।
विज्ञापन
छात्रा ने उत्तर पुस्तिका जांच निरीक्षक से अनुरोध किया है कि वह उसे परीक्षा में पास कर दें।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परीक्षा में पास के करने के लिए परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में भावुक आग्रह करते हैं। एक छात्रा ने उत्तर पुस्तिका में पास करने का अनुरोध करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि फेल होने पर परिजन उसकी शादी करवा देंगे। छात्रा की उत्तर पुस्तिका में लिखा नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया के अनुसार उक्त छात्रा जबलपुर की है। महिला छात्रा ने उत्तर पुस्तिका जांच निरीक्षक से अनुरोध किया है कि वह उसे परीक्षा में पास कर दें। फेल होने पर माता-पिता उसकी शादी तय कर देंगे। माता-पिता ने उसे धमकी दी है कि अगर फेल हो गई तो उसकी पढाई रोक देंगे। उसने उत्तर पुस्तिका जांच निरीक्षक से नरमी बरतने का आग्रह किया है। छात्रा के संबंध में पहचान गोपनीय रखी गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि विद्यार्थी परीक्षा में पास करने के लिए उत्तर पुस्तिका में अनूठी परिस्थिति का अनुरोध करते हैं। उत्तर पुस्तिका की जांच में नरमी बरतने की भावनात्मक अपील विद्यार्थियों द्वारा की जाती है। हालांकि ऐसी अपील को कोई तवज्जो नहीं दी जाती है। जबलपुर में छात्रा द्वारा उत्तर पुस्तिका में इस तहत का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में मुझे अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है।