फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Journalist told minister and his brother about threat to his life, High Court issued notice

MP News: पत्रकार ने मंत्री और उसके भाई से बताया जान को खतरा, हाईकोर्ट ने गृह सचिव, DGP को जारी किया नोटिस

Thu, 05 Oct 2023 08:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 08:39 AM IST
सार

MP News: बालाघाट निवासी मिलिंद ठाकरे की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि वह सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार है। उसने मंत्री रामकिशोर कांवरे के भाई राजकुमार कांवरे के खिलाफ आवाज उठाई थी। जिसके कारण वह लोग उससे दुर्भावना रखने लगे।

विज्ञापन
MP News: Journalist told minister and his brother about threat to his life, High Court issued notice
MP हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार में आयुष मंत्री व परसावाड़ा विधायक रामकिशोर कांवरे व उनके भाई से खुद व परिवार को खतरा होने की आशंका व्यक्त करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। जस्टिस संजय द्धिवेदी की एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए गृह सचिव, डीजीपी सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

  
याचिकाकर्ता बालाघाट निवासी मिलिंद ठाकरे की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि वह सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार है। उसने मंत्री रामकिशोर कांवरे के भाई राजकुमार कांवरे के खिलाफ आवाज उठाई थी। जिसके कारण वह लोग उससे दुर्भावना रखने लगे। उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकियां दी जा रहीं है। जिससे कारण उसे तथा परिवार को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया था कि राजकुमार कांवरे को 2003 में हत्या के आरोप में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर परिवीक्षा अधिनियम के तहत उसे जेल से बाहर ले आया गया। उसकी पूर्ववत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता बनी हुई है। परिवीक्षा अधिनियम में साफ किया गया है कि जेल से बाहर आने पर आपराधिक गतिविधियां साबित होने पर वापस जेल आना पड़ता है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। आवेदक की ओर से कहा गया कि वह राजकुमार कांवरे के भ्रष्टाचार, अवैध रेत खनन, शराब की अवैध बिक्री और जुआ में संरक्षण को उजागर कर चुका है। इसीलिए वह उससे दुर्भावना रखता है। याचिका की सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed