फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: In the paddy scam case, two employees were caught, rigged in the records of inward and outward goods

MP News: धान घोटाला मामले में दो कर्मचारियों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड में माल के आवक-जावक में की हेराफेरी

Sun, 30 Apr 2023 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 07:24 PM IST
सार

एंट्री में हेराफेरी के आरोप में नैनपुर शाखा प्रबंधक को जबलपुर कार्यालय अटैच कर दिया है। इसके अलावा एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन
MP News: In the paddy scam case, two employees were caught, rigged in the records of inward and outward goods
चावल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मंडला में वेयर हाउस में रखे धान की निकासी में हेराफेरी का मामला सामने आया है। एंट्री में हेराफेरी के आरोप में नैनपुर शाखा प्रबंधक को जबलपुर कार्यालय अटैच कर दिया है। इसके अलावा एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिव्या वेयर हाउस में मप्र वेयर हाउसिंग लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन ने 19531 क्विंटल धान का स्टोर किया गया था। एमपीडब्ल्यूएलसी ने 28 फरवरी को दो ट्रक से लगभग 429 क्विंटल की निकासी करवाई गई थी। जिसमें से एक ट्रक निकासी की ऑनलाइन एंट्री नहीं की गई थी। इस तरफ लगभग 158 क्विंटल धान की एंट्री नहीं कर शासन को नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा अन्नपूर्णा वेयर हाउस से भी निकासी के बाद ऑनलाइन एंट्री नहीं की गई थी।
विज्ञापन


इसकी शिकायत एमपीडब्ल्यूएससी के अध्यक्ष राहुल सिंह तथा प्रशासनिक स्तर पर की गई थी। एमपीडब्ल्यूएससी के अध्यक्ष ने क्षेत्रीय प्रबंधक जबलपुर संदीप बिसारिया को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद नैनपुर शाखा प्रबंधक उज्जवल प्रताप सिंह को निलंबित कर आरएम कार्यालय जबलपुर में अटैच किया गया है। इसके अलावा दैनिक वेतन भोगी नंद किशोर की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार शाखा प्रबंधक उज्जवल प्रताप सिंह पर पूर्व में गंभीर आरोप लगे थे। आरएम संदीप बिसारिया का संरक्षण होने के कारण उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पूरे घोटाले को उजागर करने में अहम भूमिका निभाने वाले एक अन्य दैनिक वेतन भोगी की सेवा समाप्त करने आरएम बिसारिया अपरे अधिनस्थ कर्मचारियों पर दवाब बना रहे हैं।


एमपीडब्ल्यूएलसी के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने जांच के निर्देश दिए थे। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा वेयर हाउस संचालक जागरूकता के परिचय देते हुए अनियमियताओं के संबंध में शिकायत करें। वह अपने स्तर पर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। ईमानदार कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed