{"_id":"62be70304fd89c61c968a9c4","slug":"mp-news-cm-shivraj-said-congress-has-only-one-nath-the-entire-party-orphan-said-poor-uddhav-to-uddhav-after-the-fall-of-mva","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: CM शिवराज बोले- कांग्रेस के पास सिर्फ एक नाथ, पूरी पार्टी अनाथ, MVA के गिरने पर उद्धव को कहा बेचारा..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: CM शिवराज बोले- कांग्रेस के पास सिर्फ एक नाथ, पूरी पार्टी अनाथ, MVA के गिरने पर उद्धव को कहा बेचारा..
Fri, 01 Jul 2022 09:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 01 Jul 2022 09:25 AM IST
सार
कमलनाथ को महाराष्ट्र भेजने के फैसले पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस का यह फैसला अजीब है। जो अपनी सरकार नहीं बचा पाए वे दूसरे की कैसे बचा पाएंगे।
विज्ञापन
शिवराज ने कमलनाथ पर कसा तंज।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को बीजेपी के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों का प्रचार करने जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर तंज कसा। सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ को महाराष्ट्र भेजने के फैसले पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस का यह फैसला अजीब है। जो अपनी सरकार नहीं बचा पाए वे दूसरे की कैसे बचा पाएंगे। वहीं, महाराष्ट्र की एमवीए सरकार गिरने पर सीएम शिवराज ने उद्धव ठाकरे को बेचारा कहा और एकनाथ शिंदे नया सीएम बनने पर शुभकामनाएं दी।
दरअसल गुरुवार को मीडिया ने सीएम शिवराज से महाराष्ट्र के सियासी बवाल और अब नई सरकार बनने पर सवाल किया था, जिस पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को बचाने के लिए एक व्यक्ति (कमलनाथ) को भेजना कांग्रेस के लिए अजीब है, जो अपनी सरकार को नहीं बचा सके... बेचारे उद्धव... कांग्रेस के पास केवल एक 'नाथ' है, बाकी कांग्रेस 'अनाथ' है। सीएम ने बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर देवेंद्र फडणवीस जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। आपके विशाल अनुभव एवं अनुपम सेवा भावना से सरकार जनसेवा के उच्च मानदंड स्थापित करेगी। महाराष्ट्र एवं जनता की प्रगति एवं विकास के प्रति आप का समर्पण अनुकरणीय है।
एकनाथ शिंदे को सीएम बनने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम बनने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे जी आपको महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। हमे विश्वास है कि बाला साहेब के विचारों के अनुरूप महाराष्ट्र के नवनिर्माण के स्वप्न को आप साकार करेंगे। सुशासन के माध्यम से विकास और जनकल्याण के लिए एक नया सूर्य उदित होगा। हार्दिक शुभकामनाएं।