फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP High Court: High Court's instructions- Director of AIIMS Bhopal should submit affidavit

MP High Court: हाईकोर्ट के निर्देश- एम्स भोपाल के डायरेक्टर पेश करें शपथ-पत्र, या व्यक्तिगत रूप से रहें मौजूद

Mon, 08 May 2023 11:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 11:46 PM IST
सार

याचिका में कहा गया था नियुक्ति के लिए जो मापदंड निर्धारित किए गए थे, उन्हें रिजल्ट आने से पहले बदल दिया गया। नियुक्ति के लिए पहले 50 अंक निर्धारित किए गए थे। रिजल्ट आने से पहले उसे 35 अंक कर दिया गया।

विज्ञापन
MP High Court: High Court's instructions- Director of AIIMS Bhopal should submit affidavit
Court Room - फोटो : Social Media

विस्तार

एम्स भोपाल में 91 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए एम्स भोपाल के डायरेक्टर को नियुक्ति के संबंध में शपथ-पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं। शपथ-पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने आदेश जारी किए हैं। अगली सुनवाई 23 जून को होगी
विज्ञापन


याचिकाकर्ता राकेश कुमार मिश्रा की तरफ से दायर याचिका में एम्स भोपाल में 91 पदों पर हुई प्राध्यापक, अतिरिक्त प्राध्यापक तथा सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी। याचिका में कहा गया था नियुक्ति के लिए जो मापदंड निर्धारित किए गए थे, उन्हें रिजल्ट आने से पहले बदल दिया गया। नियुक्ति के लिए पहले 50 अंक निर्धारित किए गए थे। रिजल्ट आने से पहले उसे 35 अंक कर दिया गया। अध्यापन पर शोध के लिए जो 15 अंक प्रदान किए जाने थे, उन्हें हटा दिया गया।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता एन एस रूपराह ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि खेल प्रारंभ होने के बाद नियमों में बदलाव नहीं हो सकता है। याचिका की सुनवाई के बाद एकलपीठ ने उक्त आदेश जारी किए। याचिका पर अगली सुनवाई 23 जून को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed