{"_id":"653fc05fdde3e4e3c30bbad9","slug":"mp-election-2023-gauri-shankar-bisen-will-contest-elections-from-balaghat-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP election 2023: बालाघाट से गौरी शंकर लड़ेंगे चुनाव; निर्वाचन कार्यालय में बेटी मौसम ने दिया एबी प्रमाण-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP election 2023: बालाघाट से गौरी शंकर लड़ेंगे चुनाव; निर्वाचन कार्यालय में बेटी मौसम ने दिया एबी प्रमाण-पत्र
Mon, 30 Oct 2023 08:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 30 Oct 2023 08:11 PM IST
सार
नामांकन के अंतिम दिन बेटी मौसम ने निर्वाचन कार्यालय जाकर बिसेन के नाम पार्टी की ओर से जारी एबी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दिया। इसके बाद ये साफ हो गया है कि अब मंत्री गौरी शंकर बिसेन बालाघाट विधानसभा से चुनाव लडे़ंगे।
विज्ञापन
गौरी शंकर बिसेन और बेटी मौसम हरिनखेड।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के कद्दावर नेता तथा कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर बिसेन बालाघाट विधानसभा से चुनाव लडे़ंगे। वैसे तो भाजपा ने यहां से उनकी बेटी मौसम हरिनखेड को प्रत्याषी घोषित किया था। बेटी का स्वास्थ ठीक न होने के कारण गौरी शंकर बिसेन ने 26 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के अंतिम दिन बेटी मौसम ने निर्वाचन कार्यालय जाकर बिसेन के नाम पार्टी की ओर से जारी एबी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस सीट पर साल 1985 से लेकर अभी तक गौरी शंकर बिसेन सात बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। साल 1998 में सांसद होने के कारण वह विधानसभा चुनाव नहीं लडे़ थे। उनके स्थान पर पार्टी ने पत्नी रेखा बिसेन को टिकट दिया था, परंतु उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में विधायक रहते हुए उन्हें लोकसभा का टिकट दिया था इस बार वह विजयी हुए थे। इसके बाद उन्हें विधायक पद से त्याग-पत्र देना पड़ा था। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
इस बार वह अपनी बेटी को टिकट दिलवाने प्रयासरत थे और उन्हें सफलता भी मिली थी, जिसके बाद उन पर परिवारवाद के आरोप लगने लगे थे। पार्टी में चल रही आंतरिक बगावत तथा बेटी का स्वास्थ ठीक न होने के कारण उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। अंतिम दिन पार्टी की ओर से जारी एबी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए जाने से स्पस्ष्ट हो गया कि इस बार भी गौरी शंकर बिसेन ही चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।
विज्ञापन
