फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP election 2023: Gauri Shankar Bisen will contest elections from Balaghat

MP election 2023: बालाघाट से गौरी शंकर लड़ेंगे चुनाव; निर्वाचन कार्यालय में बेटी मौसम ने दिया एबी प्रमाण-पत्र

Mon, 30 Oct 2023 08:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Oct 2023 08:11 PM IST
सार

नामांकन के अंतिम दिन बेटी मौसम ने निर्वाचन कार्यालय जाकर बिसेन के नाम पार्टी की ओर से जारी एबी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दिया। इसके बाद ये साफ हो गया है कि अब मंत्री गौरी शंकर बिसेन बालाघाट विधानसभा से चुनाव लडे़ंगे।

विज्ञापन
MP election 2023: Gauri Shankar Bisen will contest elections from Balaghat
गौरी शंकर बिसेन और बेटी मौसम हरिनखेड। - फोटो : social media

विस्तार

भाजपा के कद्दावर नेता तथा कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर बिसेन बालाघाट विधानसभा से चुनाव लडे़ंगे। वैसे तो भाजपा ने यहां से उनकी बेटी मौसम हरिनखेड को प्रत्याषी घोषित किया था। बेटी का स्वास्थ ठीक न होने के कारण गौरी शंकर बिसेन ने 26 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के अंतिम दिन बेटी मौसम ने निर्वाचन कार्यालय जाकर बिसेन के नाम पार्टी की ओर से जारी एबी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस सीट पर साल 1985 से लेकर अभी तक गौरी शंकर बिसेन सात बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। साल 1998 में सांसद होने के कारण वह विधानसभा चुनाव नहीं लडे़ थे। उनके स्थान पर पार्टी ने पत्नी रेखा बिसेन को टिकट दिया था, परंतु उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में विधायक रहते हुए उन्हें लोकसभा का टिकट दिया था इस बार वह विजयी हुए थे। इसके बाद उन्हें विधायक पद से त्याग-पत्र देना पड़ा था। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

 
इस बार वह अपनी बेटी को टिकट दिलवाने प्रयासरत थे और उन्हें सफलता भी मिली थी, जिसके बाद उन पर परिवारवाद के आरोप लगने लगे थे। पार्टी में चल रही आंतरिक बगावत तथा बेटी का स्वास्थ ठीक न होने के कारण उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। अंतिम दिन पार्टी की ओर से जारी एबी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए जाने से स्पस्ष्ट हो गया कि इस बार भी गौरी शंकर बिसेन ही चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed