{"_id":"6558cab470c717c94908d3fe","slug":"mp-election-2023-fir-against-ten-including-bjp-candidate-bhagat-singh-for-threatening-to-kill-congress-worker-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: कांग्रेस कार्यकर्ता को जान लेने की धमकी देने का मामला; भाजपा प्रत्याशी सहित दस के खिलाफ FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: कांग्रेस कार्यकर्ता को जान लेने की धमकी देने का मामला; भाजपा प्रत्याशी सहित दस के खिलाफ FIR
Sat, 18 Nov 2023 08:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 18 Nov 2023 08:01 PM IST
सार
MP Assembly Election 2023: बैहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी का एक वीडियो भी शुक्रवार रात को सामने आ गया। अब इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों पर नामजद केस दर्ज कर लिया है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की बैहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह नेताम सहित 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देने का आडियो-विडियो सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आरोप है कि बैहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह नेताम ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। इसका एक आडियो भी शुक्रवार रात को सामने आया। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। एकत्रित जनसमूह ने बैहर विधानसभा क्षेत्र के असगरा गांव में सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
बैहर एडिशनल एसपी विनोद कुमार मीणा ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह नेताम के द्वारा सालेटेकरी ग्राम के कोपेभाटा निवासी कांग्रेस के कार्यकर्ता उमेश मेश्राम को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसे लेकर उमेश (29) पिता छोटेलाल मेश्राम कोपेभाटा द्वारा सालेटेकरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई। उसके आधार पर पुलिस ने धारा 507 भादंवि के तहत भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह नेताम और पार्टी कार्यकर्ताओं में शंभू जायसवाल, महेश रानी, मनीष अग्रवाल, गोलू यादव, ताम्रध्वज डहरवाल, हिरड पंचतिलक, लक्ष्मी मरकाम और बिसेन धुर्वे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
