फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP Board Class 10th Result 2025 Jabalpur's Shaijah Fatima got third place in the merit list

MP Board Class 10th Result: जबलपुर की शैजाह का मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान, 500 में से 498 अंक मिले

Tue, 06 May 2025 06:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 May 2025 06:05 PM IST
सार

फातिमा ने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अधिक महत्व नहीं दिया जाता, उसने बिना तनाव लिए मेहनत से पढ़ाई की और यह सफलता हासिल की। उनका मानना है कि कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता, उसके लिए प्रयास करना जरूरी है।

विज्ञापन
MP Board Class 10th Result 2025 Jabalpur's Shaijah Fatima got third place in the merit list
शैजाह फातिमा बाएं से पहली ओर अपने शिक्षकों और सहपाठियों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में जबलपुर की शैजाह फातिमा ने 500 में से 498 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से परिजनों और शिक्षकों में खुशी की लहर है। फातिमा ने अपनी इस सफलता का मूलमंत्र 'मानसिक तनाव न लेना' बताया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  7 लाख 6 हजार छात्र-छात्राओं ने दी बोर्ड की परीक्षा, गार्गी-रिमझिम का जलवा; अंकुर भी छाए
विज्ञापन


शैजाह फातिमा ने बताया कि उसके पिता एक अस्पताल में मैनेजर हैं और मां हाउसवाइफ हैं। फातिमा ने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अधिक महत्व नहीं दिया जाता, उसने बिना तनाव लिए मेहनत से पढ़ाई की और यह सफलता हासिल की। उनका मानना है कि कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता, उसके लिए प्रयास करना जरूरी है। शैजाह ने कहा कि वह आगे बायोलॉजी विषय का चयन कर नीट की तैयारी करेगी। उसका सपना डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करना है। अपनी सफलता को लेकर शैजाह ने कहा कि पढ़ाई में परिजनों के साथ शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। परीक्षा के दौरान वह घर का काम नहीं करती थी। साथ ही पढ़ाई के दौरान भी घर के काम कम ही करती थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल, तो 12वीं में प्रियल अव्वल; देखें दोनों कक्षाओं की टॉपर लिस्ट

पिता बोले-  बच्चों पर विश्वास करना चाहिए
दसवीं में 500 में से 498 अंक प्राप्त करने वाली शैजाह के पिता मशकूर अहमद का कहना है कि बेटी की उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। बेटी ने अपनी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की है। वह केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखती थी। प्राइवेट जॉब करने के बावजूद उन्होंने बेटी को हर संभव सुविधा देने का प्रयास किया। उनका मानना है कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों पर विश्वास करना चाहिए और उनसे प्यार से बात कर समझाना चाहिए। बच्चों को शिक्षा का महत्व समझना चाहिए और उनमें समाज व देश के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा पैदा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed