{"_id":"6819c19eeea8801f0f07ea4c","slug":"mp-board-10th-12th-result-2025-toppers-list-mpbse-inter-result-top-five-highest-percentage-madhya-pradesh-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result 2025: 7 लाख 6 हजार छात्र-छात्राओं ने दी बोर्ड की परीक्षा, गार्गी-रिमझिम का जलवा; अंकुर भी छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Board Result 2025: 7 लाख 6 हजार छात्र-छात्राओं ने दी बोर्ड की परीक्षा, गार्गी-रिमझिम का जलवा; अंकुर भी छाए
Tue, 06 May 2025 01:30 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 06 May 2025 01:30 PM IST
सार
MP Board Result: 12वीं की ओवरऑल टॉपर प्रियल द्विवेदी सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि पहले तो रिजल्ट पर विश्वास ही नहीं हुआ। जब सब लोगों ने आकर बताया, तब बहुत खुशी हुई।
विज्ञापन
टॉपर्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं के परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को जारी कर दिया है। इस वर्ष 12वीं का परिणाम काफी बेहतर रहा है। इस बार 7 लाख 6 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 74.48% पास हुए। परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को दूसरा मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन छात्रों ने टॉप में बनाई जगह
सतना की प्रियल द्विवेदी ने मैथ्स-साइंस में 500 में से 492 नंबर हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। प्रियल कन्या शासकीय उमा विद्यालय, अमरपाटन की स्टूडेंट हैं। रतलाम के सेंट मीरा कॉन्वेंट स्कूल की मुस्कान जायसवाल ने एमपी की मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान पाया है। मुस्कान का सब्जेक्ट कॉमर्स है। उन्होंने 500 में से 484 नंबर लाकर 96.8 प्रतिशत हासिल किए हैं। सतना के हर्ष पांडेय ने 479 नंबर हासिल करके साइंस स्ट्रीम में सेकंड पोजिशन बनाई है। निवाड़ी के दिव्य संस्कार शिक्षण संस्थान के अक्षय खरे ने कृषि समूह में 480 अंक पाकर प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
पीथमपुर के श्री कृष्ण प्रताप सिंह साइंस में प्रदेशभर में 5वें नंबर पर रहे हैं। 12वीं के कला समूह में इंदौर की वैदेही मंडलोई ने प्रदेशभर में चौथा स्थान बनाया है। वैदेही को 500 में 484 अंक मिले हैं। वे शासकीय बाल विनय मंदिर की छात्रा हैं। किंजल किंगरानी छठवें नंबर रही हैं। किंजल केबी पटेल गुजराती, कन्या उमा विद्यालय की छात्रा हैं। दसवें नंबर पर नंदा नगर स्थित जेबीएम स्कूल के साहिल और 11वें नंबर पर क्लॉथ मार्केट कन्या उमावि गणेशगंज की छात्रा गौरीषी यादव हैं। गौतमपुरा के दुष्यंत मावर को जीव विज्ञान संकाय में 500 में से 480 अंक हासिल हुए। दुष्यंत को मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। दतिया के अरुण सूर्यान ने गणित समूह में प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 488 नंबर पाए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: बारहवीं में 74.48% छात्र हुए पास, बेटियों का फिर से दबदबा; सतना की प्रियल द्विवेदी बनीं टॉपर
नरसिंहपुर सबसे ऊपर दमोह सबसे नीचे रहा
हायर सेकेंडरी के रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला सबसे बेहतर रहा। यहां 91.91 प्रतिशत रेगुलर और 50.85 फीसदी प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं। इस लिस्ट में दमोह जिला सबसे नीचे हैं। यहां 48.05 प्रतिशत रेगुलर और 8.13 फीसदी प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं।
एमपी बोर्ड 12वीं के टॉप 5 टॉपर
- पहला स्थान: प्रियल द्विवेदी (सतना) - 492 नंबर
- दूसरा स्थान : हर्ष पांडे (सतना) - 490 नंबर
- दूसरा स्थान: सरफराज पटेल (धार) - 490 नंबर
- तीसरा स्थान: मन्दाकिनी पांडे (रीवा) - 489 नंबर
- चौथा स्थान: यश सूर्यन (दतिया) - 488 नंबर
पिछले पांच सालों में ऐसा रहा है एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
- 2023- 55.28%
- 2022- 72.72%
- 2021- 100%
- 2020- 68.81%
- 2019- 72.37%
