फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Manthan 2022 in MP: Energy Minister Tomar will inaugurate, electrical engineers and personnel from across the state will be involved

MP में तीन दिवसीय 'मंथन': ऊर्जा मंत्री तोमर करेंगे उद्घाटन, प्रदेशभर के विद्युत अभियंता व कार्मिक होंगे शामिल

Thu, 05 May 2022 04:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 05 May 2022 04:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की समस्त विद्युत कंपनियों के अभियंताओं व कार्मिकों के ‘आत्मनिरीक्षण’ पर केन्द्रित तीन दिवसीय ‘मंथन-2022’ का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को इसका उद्घाटन करेंगे।
 

विज्ञापन
Manthan 2022 in MP: Energy Minister Tomar will inaugurate, electrical engineers and personnel from across the state will be involved
एमपी में मंथन 2022। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की समस्त विद्युत कंपनियों के अभियंताओं व कार्मिकों के ‘आत्मनिरीक्षण’ पर केन्द्रित तीन दिवसीय ‘मंथन-2022’ का आयोजन जबलपुर के तरंग प्रेक्षागृह में 5 से 7 मई तक किया जाएगा। मंथन-2022 का उद्घाटन प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 5 मई को सुबह 10:00 बजे तरंग प्रेक्षागृह में करेंगे। ऊर्जा मंत्री तोमर आयोजन के दौरान मैदानी अमले से भी संवाद करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे, सचिव ऊर्जा व एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक विवेक पोरवाल, विद्युत कंपनियों के प्रबंध संचालक, देश के विद्युत क्षेत्र के विशेषज्ञ, प्रदेश की छ: विद्युत कंपनियों के मुख्य अभियंता से लेकर तकनीकी स्तर तक के कार्मिक हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय ‘मंथन-2022’ के आयोजन के लिए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 जानिए क्या है ‘मंथन-2022’
नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ,’मंथन-2022’ ऊर्जा क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में क्षेत्र के विशेषज्ञों से आत्मनिरीक्षण करने और सीखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। आयोजन में ऊर्जा क्षेत्र के सफल परिवर्तन में बाधक तत्वों से निपटने के तरीके पर विचार-विमर्श करने और आपसी संवाद करने का अवसर प्रदान करेगा। ‘मंथन-2022’ के आयोजन का उद्देश्य ऊर्जा संक्रमण या परिवर्तन की रणनीति बनाने और वित्तीय स्थिरता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना है। तीन दिनों तक प्रदेश की विद्युत कंपनियों के अभियंता व कार्मिक ‘आत्मनिरीक्षण’ के दौरान ऊर्जा विशेषज्ञों, अकादमिक व प्रेक्टिसनर से और आपस में स्वयं सीख कर-‘क्या हासिल कर सकते हैं’ जैसे मुद्दे पर चिंतन करेंगे। ‘मंथन-2022’ का शीर्ष उद्देश्य हानियों को कम करना और उपभोक्ताओं की शिकायतों को कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के विख्यात विशेषज्ञ देंगे प्रस्तुतिकरण
तीन दिवसीय आयोजन में देश के विद्युत क्षेत्र के विशेषज्ञ अपनी प्रस्तुती देंगे। केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय के सचिव आलोक कुमार, महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के डायरेक्टर व त्रिपुरा डिस्काम के पूर्व एमडी एम. एस. काले, एनटीपीसी के एजीएम बी. बी. पाधी, विश्व बैंक की सुरभि गोयल, पावर सिस्ट्म ऑपरेशन कार्पोरेशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वी. बालाजी, पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के डीजीएम सी. पी. अवस्थी, सीईएससी कोलकाता के शांतनु सेन, इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम व ग्लोबल स्मार्ट ग्रिड फेडरेशन के चेयरमेन रेजी पिल्लई, पीडब्ल्यूसी सामितोष मोहपात्रा, एमआईटी के स्टीफन,एनएलडीसी के समीर सक्सेना, रिन्यू पावर के अभिषेक रंजन, अलफ्रेड मनोहर, हरमनजीत सिंह नेगी अलग-अलग सत्रों में विद्युत संबंधी विषयों पर प्रस्तुतिकरण देंगे। 

खेल व सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे
‘मंथन-2022’ के दौरान क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बिलियर्ड, शतरंज के मैच होंगे। सांस्कृतिक गतिविधि के अंतर्गत अंतर विद्युत कंपनी गायन, नृत्य व प्रहसन स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed