फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Madhya Pradesh High court sets aside NREGA contractual worker removal order

MP High Court: हाईकोर्ट ने संविदा कर्मी की सेवा खत्म करने पर लगाई रोक, वेतन भुगतान का दिया निर्देश

Mon, 16 Jan 2023 06:42 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जब Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 16 Jan 2023 06:42 PM IST
सार

याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि उसे पिछले 5-6 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा था, उसने कई बार कलेक्टर के समक्ष वेतन भुगतान के लिए आवेदन दिया, लेकिन वेतन भुगतान करने के बजाय उनकी संविदा सेवा ही समाप्त कर दी गई। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh High court sets aside NREGA contractual worker removal order
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मनरेगा में पदस्थ एक महिला संविदा कर्मी को वेतन मांगने पर सेवा से हटाने के लिए मामले को काफी गंभीरता से लिया है। जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने महिला कर्मी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सेवा खत्म करने पर रोक लगी दी और वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एकलपीठ ने मामले में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


यह मामला शहडोल जिले में मनरेगा में पदस्थ महिला गायत्री सिंह धुर्वे की ओर से दायर किया गया है। गायत्री ने अपनी याचिका कहा कि वह जिले के गोहपारू पंचायत में मनरेगा के तहत संविदा डाटा इंट्री ऑपरेटर पद पर तैनात थीं। पहले वह कार्यालय जिला पंचयात शहडोल में वर्ष 2012 से वर्ष 2022 तक कार्यरत थीं। राज्य शासन के आदेशानुसार याचिकाकर्ता को जनपद पंचायत मनरेगा में वर्ष 2022 में नियुक्ति दी गई थी। जिसके बाद शहडोल के कलेक्टर द्वारा 22 दिसंबर 2022 को संविदा सेवा समाप्त कर दी गई। इसके बाद महिला ने हाईकोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन


वेतन मांगने पर कलेक्टर ने नौकरी से हटा दिया था...
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता गोपाल सिंह बघेल ने अदालत को बताया कि गायत्री सिंह को पिछले 5-6 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा था, जिसके बाद उन्होंने कई बार कलेक्टर के समक्ष वेतन भुगतान के लिए आवेदन दिया, लेकिन वेतन भुगतान करने के बजाय उनकी संविदा सेवा ही समाप्त कर दी गई। साथ ही कोई कारण बताओ नोटिस भी नहीं दिया गया। मामले की सुनवाई दौरान हाईकोर्ट ने समस्त दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए संविदा सेवा खत्म करने के फैसले पर रोक लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया और याचिकाकर्ता को वेतन भुगतान के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed