फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Madhya Pradesh Angry brother cut brother Inlaw head in Jabalpur

मध्यप्रदेश: प्रेम विवाह से नाराज भाई जीजा का सिर काटकर पहुंचा थाने, पति की हत्या के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

Fri, 12 Mar 2021 02:18 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जबलपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 12 Mar 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Angry brother cut brother Inlaw head in Jabalpur
madhya pradesh police - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश के जबलपुर में जीजा-साले की तनातनी का अंत एक खौफनाक अपराध से हुआ। दरअसल, यहां बहन द्वारा प्रेम विवाह कर लेने से उसका भाई धीरज शुक्ला काफी नाराज था। ऐसे में शादी के तीन माह बाद मौका मिलते ही धीरज शुक्ला ने अपने जीजा विजेत कश्यप की जघन्य हत्या कर डाली। जिले के रमनगरा इलाके में बृहस्पतिवार सुबह आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने विजेत कश्यप के सिर को कुल्हाड़ी से मार-मारकर धड़ से अलग कर दिया।

विज्ञापन


हाथ में बेटी का कटा हुआ सिर लेकर पैदल ही चल दिया थाने, पिता को ऐसा करते देख सन्न रह गए लोग
विज्ञापन

इतने पर भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने शव के हाथ का पंजा काट दिया।  इसके बाद वह सिर व पंजे को बोरी में भरकर सात किमी दूर तिलवारा थाने पहुंच गया। वहीं, अपने भाई द्वारा पति पर किए गए इस बेरहमी का पता चलते ही पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, विजेत की हत्या की सूचना मिलते ही उसके स्वजन मौके पर पहुंच गए, जहां विजेत का कटा सिर देखकर उसकी पत्नी पूजा बेहोश हो गई। जिसे उसके स्वजन घर ले गए। कुछ देर बाद जब विजेत के स्वजन घर पहुंचे, तो देखा कि पूजा भी फांसी पर लटकी हुई है। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दिया।

 

हैवान पति : अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर हमला कर बुरी तरह घायल किया



जानकारी के अनुसार आरोपी  धीरज शुक्ला शंकरघाट का रहने वाला है। थाने में उसे मृतक के एक कटे हुए हाथ, सिर और कुल्हाड़ी के साथ देखकर पुलिस दंग रह गई।  इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया।
 

धीरज ने पुलिस को बताया कि मैं और विजेत दोस्त थे, लेकिन विजेत ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर धीरज की बहन को घर से भगाकर शादी कर ली थी। मैं इसी अपमान का बदला लेना चाहता था। मैंने पहले विजेत का सिर काटा, फिर पंजा। एसी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि आरोपी ने सरेंडर किया है। विजेत का धड़ और हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया गया है।
 

पति ने अवैध संबंधों के शक में काटे थे पत्नी के हाथ-पैर, डॉक्टरों ने 6 घंटे की सर्जरी के बाद जोड़ा हाथ, खतरे से बाहर पीड़िता

पुलिस के अनुसार मृतक विजेत के ममेरे भाई फूटाताल और अन्य स्वजनों ने आरोप लगाया है कि पूजा ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। उनका कहना है कि विजेत की हत्या करने के बाद आरोपियों ने पूजा को फांसी पर लटका दिया। यह हत्या पूरी योजना बनाकर की गई है, ताकि किसी को संदेह न हो। वह नहीं चाहते थे कि पूजा अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ गवाही दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed