फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Love Jihad Stop this marriage otherwise girl will be found chopped in fridge BJP MLA T Raja marriage of MP

Love Jihad: 'इस शादी को रोकें, नहीं तो लड़की फ्रिज में कटी मिलेगी,' MP की इस शादी पर भड़के BJP विधायक टी राजा

Mon, 21 Oct 2024 07:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 07:29 PM IST
सार

जबलपुर के रहने वाले हसनैन अंसारी और इंदौर की रहने वाली अंकिता राठौर ने जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में शादी का आवेदन दिया है। जिला प्रशासन के तरफ से दोनों की शादी के लिए तारीख तय की गई है। लेकिन उससे पहले ही हिंदूवादी संगठन इस शादी को लेकर विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Love Jihad Stop this marriage otherwise girl will be found chopped in fridge BJP MLA T Raja marriage of MP
विधायक टी राजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर निवासी हिंदू लड़की तथा जबलपुर के सिहोरा निवासी मुस्लिम युवक द्वारा अपर कलेक्टर न्यायालय (जबलपुर) में दिए गए शादी के आवेदन के विरोध में धार्मिक संगठन सामने आए हैं। हिंदूवादी धार्मिक संगठन ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शादी पर आपत्ति व्यक्त की है। हैदराबाद विधायक टी राजा के बयान से राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। इंदौर पुलिस ने स्थानीय सिहोरा पुलिस के साथ मुस्लिम युवक के घर में भी दबिश दी। परंतु लापता प्रेमी युगल का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गौरतलब है कि इंदौर निवासी अंकिता ठाकुर तथा सिहोरा निवासी हसनैन अंसारी भोपाल स्थित टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। दोनों ने शादी के लिए अपर कलेक्टर जबलपुर के समक्ष आवेदन किया था। दोनों विगत पांच अक्तूबर से लापता है। अंकिता के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों के द्वारा इंदौर के राउ थाने में दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लड़की की तलाश में इंदौर पुलिस जबलपुर आई थी। सिहोरा पुलिस के साथ इंदौर पुलिस ने युवक के घर में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को लापता युवती व युवक के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा है, पुलिस इस संवेदनशील मुद्दे को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए हैं। तकनीकि सहयोग तथा खुफिया तंत्र के सहयोग से दोनों की तलाश जारी है। पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों की शीघ्र ही तलाश कर लिया जाएगा।


विधायक टी राजा ने क्या कहा
हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा ने भी इस विवाह को रोकने के लिए हिंदूवादी संगठन से आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि शादी नहीं रोकी तो फ्रीज में कटी हुई युवती मिलेगी। शादी नहीं रोकी गई तो दस जिहादियों को पैदा करेगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से शादी रोकने की मांग करते हुए कहा है कि पुलिस सुरक्षा के लिए युवती द्वारा न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात कही जा रही है। अंकिता को सुरक्षा मिली तो अन्य लड़कियों को भी आजादी मिल सकती है। हिंदू कार्यकर्ता भी सलमा और सकीना से शादी करने को तैयार बैठे हैं।

हिंदूवादी संगठन ने शादी पर पेश की आपत्ति
हिंदूवादी संगठन भी शादी के विरोध में सामने आ गए हैं। हिंदू सेवा परिषद ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले को लव जिहाद का बताते हुए शादी पर आपत्ति का आवेदन पेश किया। संगठन के अध्यक्ष अतुल जसवानी ने बताया कि शादी की तारीख 12 नवंबर को तय की गई है। उनका कहना था कि इस तरह की शादी पर सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश हैं। हिंदू लड़की से शादी करने के पहने मुस्लिम युवक को अपना धर्म परिवर्तन करना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो विवाह को वैधता नहीं मिलेगी। चाहे शादी विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत की गई है। उन्होंने कहा है विवाह का आवेदन निरस्त नहीं किया जाता है तो हिंदूवादी संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed