फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur crime Life imprisonment to husband who murdered wife

Jabalpur News: पत्नी के हत्यारे पति को आजीवन कारावास, अदालत ने पांच हजार का जुर्माना भी लगाया

Thu, 15 Aug 2024 04:39 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Aug 2024 04:39 PM IST
सार

जबलपुर में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले वहशी पति को कोर्ट ने दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुनाई है। वह पत्नी को मारकर घर छोड़कर भाग गया था। 

विज्ञापन
Jabalpur crime Life imprisonment to husband who murdered wife
पत्नी के हत्यारे को आजीवन कैद की सजा दी गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिला अदालत ने पत्नी के साथ बेरहमीं से मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी पति बंटू खान उर्फ शेख शहजाद को दोषी करार दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश विपिन सिंह भदौरिया की अदालत ने आरोपी बंटू खान को आजीवन कारावास व पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन


अदालत के समक्ष अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुखलाल मार्को ने पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि 2 जून 2023 आरोपी बंटू उर्फ शेख शहजाद ने शराब पीकर अपनी पत्नी खुशबू के साथ मारपीट करते हुए गलत काम करने का दवाब बना रहा था। नहीं मानने पर बेरहमीं से मारपीट की थी, जिससे उसकी पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अधमरी हालत में अपनी पत्नी को छोडक़र घर खाली कर सामान लेकर भाग खड़ा हुआ था। पीड़िता की उपचार दौरान मौत हो गई थी। उक्त मामले में गढ़ा थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। सुनवाई दौरान पेश किए गए गवाह व साक्ष्यों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने आरोपी को उक्त सजा से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed