फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Last opportunity to submit reply in the matter of appointment of law officers

Jabalpur: महाधिवक्ता कार्यालय में नियुक्तियों पर हाईकोर्ट सख्त, जवाब के लिए अंतिम मौका; अगली सुनवाई 19 जून को

Mon, 18 May 2026 08:26 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 08:26 PM IST
सार

याचिकाकर्ता के अनुसार, वर्ष 2013 की राजपत्र अधिसूचना में सरकारी वकीलों की नियुक्ति के लिए स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित की गई है, लेकिन महाधिवक्ता कार्यालय ने उसका पालन नहीं किया।

विज्ञापन
Last opportunity to submit reply in the matter of appointment of law officers
विधि अधिकारियों की नियुक्तियों के मामले में जवाब पेश करने अंतिम अवसर

विस्तार

विज्ञापन

महाधिवक्ता कार्यालय में विधि अधिकारियों की नियुक्तियों में नियमों के पालन नहीं किए जाने को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। मामले की सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से जवाब प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा गया। इस पर हाईकोर्ट की युगलपीठ, जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस आरसीएस विसेन ने अंतिम अवसर देते हुए अगली सुनवाई 19 जून निर्धारित की है।

विज्ञापन

मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव योगेश सोनी की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि महाधिवक्ता कार्यालय में कुल 157 लॉ ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए 25 दिसंबर को सूची जारी की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह मनमानी और पक्षपातपूर्ण रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ता के अनुसार, वर्ष 2013 की राजपत्र अधिसूचना में सरकारी वकीलों की नियुक्ति के लिए स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित की गई है, लेकिन महाधिवक्ता कार्यालय ने उसका पालन नहीं किया। अधिसूचना के अनुसार सरकारी अधिवक्ता बनने के लिए न्यूनतम 10 वर्ष की प्रैक्टिस अनिवार्य है, जबकि कई नियुक्त अधिवक्ताओं का अनुभव इससे कम बताया गया है।


पढे़ं: दमोह में अवैध शराब का बड़ा भंडाफोड़: हादसे के बाद खुला राज, कार छोड़ भागे तस्कर; 34 पेटी शराब जब्त

याचिका में यह भी कहा गया है कि प्रत्येक पद के लिए तीन नाम भेजने का प्रावधान था, लेकिन विज्ञापन में पदों की संख्या तक स्पष्ट नहीं की गई। साथ ही चयन प्रक्रिया का भी कोई उल्लेख नहीं किया गया। याचिकाकर्ता ने पूरी चयन सूची निरस्त कर नई प्रक्रिया से नियुक्तियां करने की मांग की है। सोमवार को हुई सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय को जवाब पेश करने के लिए अंतिम अवसर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed