{"_id":"6575d7414a40154360003c98","slug":"killer-gets-life-imprisonment-for-murder-in-jabalpur-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: टीन शेड से पानी गिरने के विवाद पर उतारा था मौत के घाट, अब हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: टीन शेड से पानी गिरने के विवाद पर उतारा था मौत के घाट, अब हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा
Sun, 10 Dec 2023 08:50 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 10 Dec 2023 08:50 PM IST
सार
Jabalpur News: टीन से पानी गिरने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने एक आदमी की हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले के बाद अपर सत्र न्यायाधीश रवींद्र प्रताप सिंह चुंडावत की अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर अपर सत्र न्यायाधीश रवींद्र प्रताप सिंह चुंडावत की अदालत ने हत्या के आरोपित जबलपुर निवासी पूरनलाल चौधरी का दोष सिद्ध पाया। इसी के साथ आजीवन कारावास की सजा सुना दी। साथ ही दो हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। अभियोजन की ओर से अपर लाेक अभियोजक संजय वर्मा ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि छह अक्टूबर, 2021 को टीन से पानी गिरने को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते आरोपित ने रात डेढ़ बजे रामनाथ चौधरी पर हमला बोल दिया। सिर, दाहिने कान के पीछे व कान में चोट पहुंचाई। इससे रामनाथ पस्त हो गए।
विज्ञापन
इलाज के दौरान हुई थी मौत
बता दें कि गंभीरावस्था में मेडिकल ले गए। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अदालत ने गवाहों दुज्जीलाल व रविदास चौधरी सहित अन्य के बयानों को अभिलेख पर लिया। इसी के साथ अपराध साबित पाकर सजा सुना दी।
विज्ञापन
