{"_id":"63a2e69a9f8faf41f60ee967","slug":"jabalpur-was-going-to-take-home-ration-with-his-son-motorcycle-collision-took-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: बेटे को लेकर घर का राशन लेने जा रहा था, मोटरसाइकिल की टक्कर ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: बेटे को लेकर घर का राशन लेने जा रहा था, मोटरसाइकिल की टक्कर ने ले ली जान
Wed, 21 Dec 2022 04:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 21 Dec 2022 04:29 PM IST
सार
जबलपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ घर का राशन लेने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने बेटे के साथ जा रहे पिता को टक्कर मार दी। साधन नहीं होने के कारण बेटा घायल पिता को घर ले आया। दरम्यानी रात पिता की घर में मौत हो गई।
तिलवारा थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुकरी निवासी श्यामलाल गोटियां (49) ईंट बनाने का काम करता है। श्यामलाल तथा उसका बेटा नंदकिशोर (20) घर से राशन तथा खाना-पीने का सामान लेकर दिलीप पांडे के भट्टा जाने के लिए पैदल निकले थे। रात लगभग 9 बजे डुडवारा के समीप रपटा की पुलिया के पास पीछे से आ मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एसई 0841 के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुए श्यामलाल को टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद बाइक चालक भी गिर गया था। मोटरसाइकिल की टक्कर से श्यामलाल को सिर एवं हाथ-पैर में चोटें आई थी। साधन नहीं होने के कारण बेटा घायल पिता को लेकर घर चला गया। लगभग 3 बजे श्यामलाल की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बुधवार की सुबह बेटे ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
ये भी पढ़ें- जबलपुर से शहडोल जा रही कार पेड़ से टकराई, अंदर बैठे पांच लोग गंभीर घायल