{"_id":"6703e0c94b8d7d6621027a10","slug":"jabalpur-two-innocent-children-died-due-to-drowning-in-the-pond-had-come-home-to-take-bath-without-informing-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, घर पर बिना बताए नहाने पहुंचे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, घर पर बिना बताए नहाने पहुंचे थे
Mon, 07 Oct 2024 06:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:53 PM IST
सार
जबलपुर में दुखद घटना सामने आई है। दो मासूम बच्चे तालाब में डूब गए। दोनों की लाशे तालाब में उतराते मिली हैं। वे घर पर बिना बताए तालाब में नहाने पहुंचे थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
जबलपुर में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर के खेरमाई तालाब में डूबने के कारण दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों मासूम बच्चे परिजनों को बिना बताए नहाने के लिए तालाब में गए थे। दोनों बच्चों के शव सोमवार की सुबह तालाब में उतराते हुए मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा के अनुसार ग्राम जोली निवासी शिवा तोमर उम्र 8 साल कक्षा दूसरी में पढ़ता था। उसके पड़ोस में रहने वाला शिवम गौड़ उम्र 7 साल कक्षा पहली में पढ़ता था। रविवार दोपहर के समय दोनों बच्चे बिना बताए खेरमाई तालाब में नहाने चले गए थे। शाम तक दोनों बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों की उनकी तलाश प्रारंभ की। कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों द्वारा बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी।
पुलिस टीम में जांच प्रारंभ की तो देर रात ग्राम में स्थित खेरमाई तालाब के किनारे दोनों बच्चों के कपड़े मिले थे। दोनों बच्चों के शव सोमवार की सुबह दोनों बच्चों के शव तालाब में उतराते हुए मिले। तालाब में सिर्फ बारिश के मौसम में ही पानी रहता है। पुलिस ने शवों को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम के अनुसार दोनों बच्चों की मौत पानी से डूबने से हुई है। नहाते समय बच्चे गहरे पानी में चले गए होंगे। बच्चों के साथ किसी प्रकार की घटना होने की बात प्रारंभिक जांच में सामने नहीं आई है।