फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Truck collides with highway, father and son burnt alive

Jabalpur: हाईवा से टकराया ट्रक, पिता-पुत्र की जिंदा जलने से मौत, घंटों की मशक्कत के बाद निकाले जा सके शव

Fri, 19 Jul 2024 09:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 09:25 PM IST
सार

इलाहाबाद निवासी शिवकुमार पटेल (50) ट्रक यूपी 70 केटी 9495 लेकर नैनी से महाराष्ट्र जा रहा था। ट्रक में एक्सकार्ट हाईवा लोड था। ट्रक में कंडक्टर नहीं आया तो हेल्पर के तौर पर उसने अपने बेटे पीयूष पटेल (18) को साथ रख लिया था। पर सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Jabalpur: Truck collides with highway, father and son burnt alive
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के पनागर के बरौदा में तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक ट्रक रोड किनारे खड़े हाईवा से जा टकराया, जिसके बाद ट्रक में आग लग गई और चालक और परिचालक की जलकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बाप-बेटे के रूप में हुई है। कई घंटे की मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है, जब टक्कर के बाद ट्रक में आग लगी।
विज्ञापन


पनागर पुलिस ने बताया कि इलाहाबाद निवासी शिवकुमार पटेल (50) ट्रक यूपी 70 केटी 9495 लेकर नैनी से महाराष्ट्र जा रहा था। ट्रक में एक्सकार्ट हाईवा लोड था। ट्रक में कंडक्टर नहीं आया तो हेल्पर के तौर पर उसने अपने बेटे पीयूष पटेल (18) को साथ रख लिया था। गुरुवार शुक्रवार रात लगभग तीन बजे वे नेशनल हाईवे में पनागर के बरौदा के पास पहुंचे ही थे कि ट्रक सड़क किनारे खड़े हाईवा सीजी 04 ईवी 9940 से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा कई फीट तक आगे घिसट गया। इसके साथ ही ट्रक में आगे की तरफ आग लग गई। ट्रक धू-धू कर जलने लगा। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आग ने ट्रक के केबिन को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। फायर बिग्रेड पहुंची और आग बुझाई, लेकिन जब देखा तो शिवकुमार और पीयूष का शव फंसा हुआ था।
विज्ञापन


कटर से ट्रक काटकर निकाले गए शव
आग बुझने के बाद पुलिस ने ट्रक को जेसीबी की मदद से किनारे किया, लेकिन शवों को निकालने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने गैस कटर बुलवाया। शवों को निकालने की कवायद शुरू हुई, काफी मशक्कत के बाद दोनों बाप-बेटे के शव ट्रक से निकाले जा सके। ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस ने ट्रक मालिक और मृतकों के परिजनों के सम्पर्क किया। इसके बाद वे शहर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed