{"_id":"6495b1d268b1b76bcb0c5153","slug":"jabalpur-the-fire-brigade-that-reached-to-extinguish-the-fire-turned-out-to-be-bad-angry-people-ransacked-it-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड निकली खराब, आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ कर डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड निकली खराब, आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ कर डाली
Fri, 23 Jun 2023 08:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 23 Jun 2023 08:23 PM IST
सार
जबलपुर में आग बुझाने पहुंची खराब फायर ब्रिगेड पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशितों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी। बाद में अन्य फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
fire brigade
विस्तार
जबलपुर के माढोताल थाना इलाके में कटंगी रोड स्थित पांडे फर्नीचर नामक दुकान व गोदाम में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग बुझाने पहुंचीं नगर निगम की दो फायर ब्रिगेड खराब निकलीं। जिसके कारण आक्रोशित नागरिकों ने दमकल वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
माढोताल थाना प्रभारी रीना पांडे के अनुसार कटंगी रोड में अमित कुमार पांडे की फर्नीचर की दुकान है। दुकान से लगा हुआ गोदाम भी है। गुरुवार रात लगभग 12.30 बजे दुकान व गोदाम में अचानक आग भड़क गई। आग बुझाने पहुंची नगर निगम की दो फायर ब्रिगेड खराब निकली। इसके कारण क्षेत्रीय लोगों ने फायर ब्रिगेड में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाला।
सुबह लगभग 4 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए आधा दर्जन फायर ब्रिगेड का उपयोग किया गया। सुबह के समय लकड़ी के बुरादे में पुनः आग भड़क गई थी। आग के कारण पड़ोस में रहने वाले मोनू रजक के मकान की दीवार व शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। आग लगने का कारण अज्ञात है तथा बिजली विभाग को जांच के लिए पत्र लिखा गया है।