फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: The blast was caused by high grade gunpowder, yard operator's son on remand for five days

Jabalpur: उच्चस्तरीय बारूद से हुआ था धमाका, यार्ड संचालक का बेटा पांच दिन रिमांड पर, NIA आज भी करेगी जांच

Sun, 28 Apr 2024 07:44 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 07:44 AM IST
सार

गुरुवार की दोपहर लगभग 12.15 बजे खजरी-खिरिया बायपास स्थित मोहम्मद शमीम के स्क्रैप यार्ड में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि यार्ड की छत तथा दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ब्लास्ट जिस स्थान पर हुआ है, वहां बड़ा सा गड्ढा हो गया है। 

विज्ञापन
Jabalpur: The blast was caused by high grade gunpowder, yard operator's son on remand for five days
जबलपुर में स्क्रैप यार्ड में धमाके में बिल्डिंग पूरी तरह तबाह हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उच्च स्तरीय बारूद के कारण स्क्रैप यार्ड में जोरदार धमाका हुआ था। धमाके में दो व्यक्तियों के परखच्चे उड़ गए थे। घटना में मृतक की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसके कारण घटनास्थल में मिले मानव शरीर के टुकड़ों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। एनआईए की टीम धमाके की जांच कर रही है और उनकी कार्रवाई रविवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार की दोपहर लगभग 12.15 बजे खजरी-खिरिया बायपास स्थित मोहम्मद शमीम के स्क्रैप यार्ड में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि यार्ड की छत तथा दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ब्लास्ट जिस स्थान पर हुआ है, वहां बड़ा सा गड्ढा हो गया है। उच्च स्तरीय बारूद के कारण इतना शक्तिशाली धमाका हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि धमाके में यार्ड में कार्यरत दो मजदूरों के परखच्चे उड़ गए थे। धमाके में कितने व्यक्तियों की मौत हुई उसकी पुष्टि के लिए घटनास्थल में मिले मानव अंगों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


स्क्रैप यार्ड के अंदर सेना में उपयोग किए जाने वाले बम के खोखे मिले हैं। विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज पांच किलोमीटर दूर तक सुनी गई थी। विस्फोट के कारण उठते धुएं को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। विस्फोट के कारण लोगों को ऐसा लगा कि भूकंप आ गया है। पुलिस महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि अधारताल थाने में यार्ड संचालक सहित अन्य के खिलाफ धारा 304, 120 तथा विस्फोटक एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यार्ड संचालक मोहम्मद शमीम के बेटे फहीम तथा सुपरवाइजर सुल्तान को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यार्ड में मिले सेना में उपयोग किए जाने वाले बमों के खाली खोखे मिले थे, जिसके संबंध में भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी होगी जांच
एनआईए ने शुक्रवार को जबलपुर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी थी। एनआईए ने शनिवार को भी यार्ड की बारीकी से जांच की। धमाका इतना तेज था कि उच्च स्तरीय बारूद से ही संभव है। एनआईए इस बात की जांच कर रही है कि धमाका किस बारूद से हुआ। एनआईए टीम की कार्रवाई रविवार को भी जारी रहेगी।


सेना व ओएफके भी जांच में जुटी
यार्ड में मिले सेना में उपयोग किए जाने वाले खाली बमों के खोखे तथा विस्फोटक के संबंध में पुलिस ने सेना व ओएफके से जानकारी मांगी है। सेना व ओएफके की विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल में पहुंचकर जांच की। यार्ड संचालक के कर्मचारियों द्वारा बताया गया था कि सेना के बम नीलामी में खरीदे गए थे, परंतु इस संबंध में उनकी तरफ से कोई दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किए गए हैं। बमों के खाली खोखे के संबंध में भी सेना व ओएफके जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed