फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: SIT formed for fraud in Ayushman treatment scheme, used to recruit cough and cold patients

Jabalpur: आयुष्मान उपचार योजना में फर्जीवाड़े के लिए एसआईटी गठित, खांसी-जुकाम के मरीजों को करते थे भर्ती

Wed, 31 Aug 2022 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 Aug 2022 09:04 PM IST
सार

जबलपुर में पकड़ाए आयुष्मान योजना के फर्जीवाड़े की जांच अब एसआईटी करेगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि सर्दी-जुकाम वाले मरीजों को भर्ती कर गंभीर बीमारी बताई जा रही थी और योजना में बिल लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन
Jabalpur: SIT formed for fraud in Ayushman treatment scheme, used to recruit cough and cold patients
जबलपुर की होटल में आयुष्मान कार्डधारियों को भर्ती कर चल रहा था उपचार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीते दिनों पकड़ाए आयुष्मान उपचार योजना फर्जीवाड़े की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल के नेतृत्व में आठ सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि खांसी-जुकाम के मरीजों को भर्ती कर आयुष्मान योजना के तहत अनाप-शनाप बिल बनाया जाता था।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल के अनुसार राइट टाउन स्थित सेंट्रल इंडिया किडनी अस्तपाल प्रबंधन ने पास में स्थित बैगा होटल में आयुष्मान कार्डधारियों को उपचार के लिए भर्ती कर रखा था। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस टीम ने दबिश दी थी। होटल के एक पलंग पर दो-दो मरीज भर्ती थे। स्वास्थ्य विभाग अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान उपचार योजना के तहत फर्जीवाड़ा तथा अनियमितताएं किए जाने का प्रतिवेदन दिया था। जिसके बाद अस्पताल संचालिका दुलिता पाठक तथा उसके पति डॉ. अश्वनी पाठक के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अस्पताल में मैनेजर व अकाउटेंट का काम देखने वाले कमलेश मेहतो (48) के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जब्त किए गए बैंक खाते तथा आयुष्मान उपचार योजना से संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि खांसी-जुकाम से पीड़ित मरीजों को भर्ती  कर आयुष्मान योजना के तहत अनाप-शनाप बिल बनाए जा रहे थे। इस संबंध में एसआईटी दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed