फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Safe rescue of youths stranded on the island in Narmada river

Jabalpur: नर्मदा नदी में टापू पर फंसे युवकों को NDRF ने सुरक्षित बचाया, मछली पकड़ने गए थे लम्हेटाघाट

Mon, 10 Jul 2023 10:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 10:06 AM IST
सार

जबलपुर के लम्हेटाघाट में फंसे चारों युवकों को सोमवार सुबह सुरक्षित बचा लिया गया है। रविवार को चार युवक पानी के तेज बहाव के बीच नदी में फंस गए थे।

विज्ञापन
Jabalpur: Safe rescue of youths stranded on the island in Narmada river
लम्हेटाघाट में फंसे युवकों को बचाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के लम्हेटाघाट में फंसे चारों युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। रविवार को चार युवक नर्मदा नदी के लम्हेटाघाट में मछली पकड़ने  पहुंचे थे, इसी दौरान पानी के तेज बहाव के बीच वह एक टापू पर फंस गए थे। जान बचाने के लिए युवकों ने आसपास के लोगों को आवाज दी थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। रविवार शाम से ही चारों युवकों को बचाने की कोशिश पुलिस प्रशासन कर रहा था, हालांकि तेज बहाव और अंधेरा होने के चलते चारों युवको को रविवार को निकाला नहीं जा सका था। सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने चारों युवकों को सुरक्षित बचा लिया है। चारों ही युवक जबलपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चारों युवक घर से टिफिन लेकर लम्हेटाघाट की एक चट्टान पर लंच करने और मछली मारने पहुंंचे थे, इसी दौरान पानी के तेज सैलाब के बीच वह नदी के बीच फंस गए। मामले की सूचना प्रशासन को मिलने के बाद तत्काल उन्हें बचाने के लिए जिला प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और SDRF की टीम मौके पर पहुंची थी। तेज बहाव के चलते रेस्क्यू में लगी नाव भी बह गई थी, जिसके बाद ड्रोन के जरिए चारों युवकों को लाइफ जैकेट और रस्सी भेजी गई थी। वहीं, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद एक युवक ने बताया कि नदी के बीच रात में एक-एक पल काटना मुश्किल था, प्रशासन की पहल से हम सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed