फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Road Accident Youth dies due to pickup collision

Jabalpur Road Accident: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, आश्रम में चल रहे यज्ञ में देने गया था सेवा

Tue, 21 Mar 2023 06:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 Mar 2023 06:45 PM IST
सार

Jabalpur Road Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि युवक आश्रम में चल रहे यज्ञ में सेवा देने गया था।

विज्ञापन
Jabalpur Road Accident Youth dies due to pickup collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर जिले में खितौला थानान्तर्गत पिकअप वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने अन्य साथियों के साथ आश्रम में चल रहे यज्ञ में सेवा देने गया था। वापस लौटते समय उसके साथ यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


खितौला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटनी निवासी नरेन्द्र सिंह उम्र 24 साल अपने साथियों के साथ लोढा आश्रम में चल रहे यज्ञ में सेवा देने आये हुए थे। युवक अपने साथियों के साथ वापस लौटने के लिए आश्रम से नीचे पैदल लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-20 जीबी-1336 के चालक रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे कारण युवक उछलकर जमीन पर गिर गया और उसके सिर-सीने तथा हाथ पैर में चोटें आईं थी।
विज्ञापन


घायल युवक को साथी उपचार के लिए सिहोरा अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा-304 ए के तहत मामला दर्जकर आरोपी चालक और पिकअप वाहन के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed