{"_id":"6411c237a392142d35022b26","slug":"jabalpur-road-accident-mother-and-son-died-in-a-road-accident-near-toll-tax-jabalpur-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Road Accident: डंपर ने मां और बेटे को रौंदा, टोल टैक्स के समीप हुए हादसे में दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Road Accident: डंपर ने मां और बेटे को रौंदा, टोल टैक्स के समीप हुए हादसे में दोनों की मौत
Wed, 15 Mar 2023 06:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 15 Mar 2023 06:33 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा टोल टैक्स के समीप हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर जिले में बालाघाट के लालबर्रा थानान्तर्गत लवादा टोल टैक्स के समीप तेज रफ्तार डंपर ने मोटर साइकिल सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी, जिसके कारण मां-बेटे सड़क पर गिर गए और डंपर चालक उन्हें रौंदते हुए चला गया। पुलिस ने सूचना मिलने मामला दर्जकर डंपर के संबंध में जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
लालबर्रा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुरझड़ निवासी विजेन्द्र नगपुरे उम्र 35 साल अपनी मां सुकवंती नगपुरे उम्र 55 साल को मोटर साइकिल पर बैठाकर मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जा रहा था। लवादा टोल टैक्स के समीप तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण मोटर साइकिल सहित दोनों जमीन पर गिर गए। चालक दोनों को रौंदते हुए डंपर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी और बेटे ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर शव के पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने डंपर तथा चालक के संबंध में पतासाजी कर रही है।
विज्ञापन
