{"_id":"63a09aa75f8a5207035007b2","slug":"jabalpur-res-clerk-arrested-for-taking-20-000-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: आरईएस का क्लर्क 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण की राशि जारी करवाने के नाम पर मांगे थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: आरईएस का क्लर्क 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण की राशि जारी करवाने के नाम पर मांगे थे रुपये
Mon, 19 Dec 2022 10:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 19 Dec 2022 10:39 PM IST
सार
जनपद पंचायत केवलारी में खेल परिसर निर्माण के अटके रुपये निकलवाने के नाम पर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने का मामला सामने आया। जबलपुर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए आरईएस को बीस हजार रुपये की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते क्लर्क को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (आरईएस) में पदस्थ क्लर्क को लोकायुक्त की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। क्लर्क ने स्टेडियम निर्माण की राशि जारी करवाने के नाम पर घूस मांगी थी।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के अनुसार ठेकेदार सुरेंद्र कुमार माल्या निवासी जिला सिवनी ने जनपद पंचायत केवलारी में खेल परिसर का निर्माण किया था। उक्त परिसर बनने में अधिक समय लग गया, जिसके कारण उक्त प्रकरण अधीक्षण यंत्री कार्यालय जबलपुर पहुंचा गया। समय वृद्धि के प्रकरण को पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य की राशि 6 लाख जारी करवाने ऑफिस में पदस्थ सहायक ग्रेड टू शंभू सिंह ठाकुर ने ठेकेदार सुरेन्द्र कुमार माल्या से 40 हजार रुपये रिश्वत में मांगे थे। जिसकी शिकायत ठेकेदार ने रिकॉर्डिग के साथ लोकायुक्त विभाग में की थी।
लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को आरईएस कार्यालय में क्लर्क को ठेकेदार से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की।