फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Ram caved in while mining sand, six people buried, three including mother and son died

Jabalpur: रेत खनन करते समय धंस गई मेढ़, छह लोग दबे, मां-बेटे सहित तीन की मौत

Wed, 05 Jun 2024 04:49 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 04:49 PM IST
सार

जबलपुर में रेत में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में मां-बेटे शामिल हैं।

विज्ञापन
Jabalpur: Ram caved in while mining sand, six people buried, three including mother and son died
हादसे में तीन की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदिर निर्माण के लिए नदी से रेत का उत्खनन किया जा रहा था। इसी दौरान नदी के किनारे स्थित मेढ़ धंस गई। रेत में दबने के कारण मां-बेटे सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इस घटना में तीन व्यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा के अनुसार गोसलपुर थानांतर्गत कटरा रामखिरिया में शिव मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था। मंदिर के लिए रेत खोदने के लिए राजकुमार पिता कैलाश खटीक (25) मजदूरों को बरनू नदी ले गया था। पूर्वान्ह 11.00 बजे मजदूर कुदाल-फावड़ा का उपयोग कर नदी से रेत निकाल रहे थे। इसी दौरान नदी के किनारे स्थित मेढ़ धंसक गई। जिसमें आधा दर्जन मजदूर दब गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने जेसीबी मशीन से रेत को हटाकर मजदूरों को बाहर निकालकर सिहोरा अस्पताल भिजवा दिया। डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद मुन्नी बाई (50), उसके बेटे मुकेश (35) तथा राजकुमार खटीक सभी निवासी ग्राम कटरा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में खुशबू, चांदनी व बल्लू को चोटें आई हैं। तीनों घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने लाशों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध उत्खनन के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूरों द्वारा नदी के अवैध तरीके से रेत का खनन किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा घटित हो गया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रकरण को विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान जो भी तथ्यों के आधार पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed