फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Private School Case Administration tightened its grip on 11 other private schools

Jabalpur Private School Case: प्रशासन ने कसा 11 अन्य निजी स्कूलों पर शिकंजा, अब तक 66 पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 06 Apr 2024 04:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Apr 2024 04:26 PM IST
सार

प्रशासन ने 11 अन्य निजी स्कूलों पर शिकंजा कसा है। अब तक 66 स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों को विशेष दुकान से कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्कूल वाले बाध्य करते थे।

विज्ञापन
Jabalpur Private School Case Administration tightened its grip on 11 other private schools
स्कूल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में निजी स्कूल की मनमानी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर रखा है। अभिभावकों को विशेष दुकान से कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य करने वाले 11 अन्य निजी स्कूलों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश जिला कलेक्टर द्वारा जारी किये गये हैं।

विज्ञापन


जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को विशेष दुकान से कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा था। इस संबंध में शिकायत मिलने पर उन्हें ऐसे निजी स्कूलों के खिलाफ मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा अन्य संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 की धारा-6 एवं 9 में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारम्भ करने के निर्देश जारी किये हैं। निजी स्कूलों के खिलाफ लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है। शिकायत मिलने पर शनिवार को 11 अन्य निजी स्कूलों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश जारी किये हैं। जिला प्रशासन ने कुल 65 निजी स्कूलों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा एक निजी स्कूल द्वारा फीस में 22 प्रतिशत बढ़ोतरी किए जाने पर भी कार्रवाई के निर्देश जारी किये गये हैं।
विज्ञापन


इन स्कूलों के खिलाफ हुई कार्रवाई
कार्रवाई के लिए जारी चौथी सूची में एबट बीटन हायर सेकेंडरी स्कूल, मेरिडियन स्कूल सिहोरा, राक फ़ोर्ड स्कूल महानंदा नगर, ब्रिटिश इंटरनेशनल स्कूल तेवर, सौरभ इन्टरनेशनल स्कूल तिलवारा, विंग्स आफ जाय स्कूल, जाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लिटिल किंगडम स्कूल आधारताल, लिटिल किंगडम स्कूल नेपियर टाउन, फ्लावर वैली किड्स एकेडमी शास्त्री नगर एवं बिलाबांग्स हाई इन्टरनेशनल स्कूल के नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed