फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Young man slipped and fell into Narmada river saved his life by holding on to rock at night

Jabalpur: जिंदगी के लिए मौत से लड़ता रहा युवक, पैर फिसलने से नदी में गिरा, रात भर चट्टान पकड़े रहा तो बची जान

Thu, 04 Apr 2024 04:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 04 Apr 2024 04:08 PM IST
सार

Jabalpur News: युवक ने बताया कि पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर गया था। पूरी रात वह चट्टान पकड़कर लटका रहा, जिससे उसकी जान बच गई। सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Jabalpur News: Young man slipped and fell into Narmada river saved his life by holding on to rock at night
बहादुरी और समझदारी से युवक की बची जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jabalpur News: जबलपुर में नर्मदा नदी में स्थित भेड़ाघाट धुआंधार में एक युवक फिसल गया। तेज बहाव के साथ युवक करीब एक किलोमीटर तक बहता चला गया। इस दौरान उसने एक चट्टान को पकड़ लिया। वह रात भर चट्टान को पकड़े रहा, जिससे उसकी जान बच गई। सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन


युवक का रेस्क्यू करने वाले प्रधान आरक्षक हरिओम सिंह बेस ने बताया कि रीवा कॉलोनी रामपुर निवासी अरुण यादव (20) बुधवार की शाम गाड़ी लेकर घर से निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला, रात करीब दस बजे परिजनों ने सूचना दी कि उसके लड़के की गाड़ी भेड़ाघाट स्टैंड पर खड़ी है, लेकिन बेटे का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। जानकारी जुटाने पर पता चला कि रात करीब 9 बजे भेड़ाघाट से एक युवक नदी में गिरा है।
विज्ञापन


रात होने के कारण युवक का सुराग नहीं मिला। उसकी तलाश के लिए सुबह रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस दौरान भेड़ाघाट से एक किलोमीटर स्वर्गद्वारी में एक युवक के चट्टान पकड़कर लटके होने की जानकारी मिली। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। दोनों तरफ चट्टानें होने के कारण रेस्क्यू टीम मुश्किल से मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल कर पिता परम यादव को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने बताया कि पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर गया था। परिजन किसी अप्रिय घटना की संभावना के मद्देनजर बेटे को तलाशने भेड़ाघाट आए थे। बेटे की गाड़ी स्टैंड में खड़ी देखने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना किया। युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed