फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Warehouse operator couple defrauded the government of lakhs case registered against both

Jabalpur News: वेयर हाउस संचालक दंपति ने सरकार को लगाया लाखों का चूना, दोनों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 29 Jun 2024 02:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 29 Jun 2024 02:47 PM IST
सार

जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दोनों वेयर हाडस संचालकों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए थे। चरगवां पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक आरोपी दंपति को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
Jabalpur News: Warehouse operator couple defrauded the government of lakhs case registered against both
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं, चना और मूंग के भंडारण में अनियमितता और अमानक पाए जाने पर दो वेयर हाउस संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराई गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार वेयर हाउस संचालक दंपति ने सरकार को 538 लाख की आर्थिक क्षति पहुंचाई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चरगवां थाना क्षेत्र दुल्हन टोला स्थित गणेश वेयर हाउस और दीक्षित वेयर हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान दोनों वेयर हाउस में भंडारित गेहूं में 1851 क्विंटल की कमी पाई गई, जिसका मूल्य 44.42 लाख रुपये है। 
विज्ञापन


इसी प्रकार भंडारित मूंग, चना मिट्टी और पत्थर पाए गए थे। अमानक स्तर की 3340 क्विंटल मूंग पाई गई थी, जिसका मूल्य 285.83 लाख रुपये है। अमानक स्तर का 3800 चना भंडारित पाया गया था, जिसका मूल्य 202.73 लाख रुपये है। इसके अलावा जांच में 95 क्विंटल चना कम पाया गया, जिसका मूल्य 5.06 क्विंटल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिसकी रिपोर्ट जिला कलेक्टर को सौंपी गई थी। जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दोनों वेयर हाडस संचालकों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए थे। चरगवां पुलिस ने गणेश वेयर हाउस के संचालक राम किशोर दीक्षित और दीक्षित वेयर हाउस की संचालक उसकी पत्नी भावना दीक्षित के खिलाफ धारा 420 व 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस अभी तक  आरोपी दंपति को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed