फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News Two children died after drowning in pond

Jabalpur News: दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, तिलवारा थाना एरिया के देवरी गांव की घटना

Sat, 29 Jun 2024 09:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 09:46 PM IST
सार

दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बता दें कि यह घटना तिलवारा थाने के अंतर्गत आने वाले देवरी गांव की है।

विज्ञापन
Jabalpur News Two children died after drowning in pond
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर के तिलवारा थानान्तर्गत ग्राम देवरी में नहाते समय तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। रेस्क्यू कर दोनों बच्चों का शव बाहर निकालने के बाद उन्हें पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। दोनों बच्चे घर के मवेशियों को चराने ले गए थे।

विज्ञापन


तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम देवरी निवासी प्रतीक सिंह (13) तथा आयुष्मान सिंह (14) शुक्रवार की शाम घर के मवेशियों को चराने के दौरान तालाब में नहलाने ले गये थे। मवेशियों को नहलाने के बाद दोनों बच्चे भी तालाब में नहाने लगे थे। नहाते समय दोनों बच्चे तालाब के अंदर बने गड्ढे में चले गये। गहरे पानी में जाने के कारण दोनों बच्चे डूब गये।
विज्ञापन


ग्रामीण जनों ने दोनों बच्चों की तलाश करने के बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला। बाहर निकालने से पहले दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed