फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Railway trackman committed mass suicide with his daughters and wife

Jabalpur: रेलवे ट्रैकमैन ने परिवार के साथ की सामूहिक आत्महत्या, बच्चियों और पत्नी के साथ ट्रेन के सामने कूदा

Wed, 05 Jun 2024 02:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Jun 2024 02:39 PM IST
सार

सीएसपी बरगी सुनील नेमा ने बताया कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से सक्षम था। खुद का घर और गाड़ी भी थी। संभवता पारिवारिक कारणों के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jabalpur News: Railway trackman committed mass suicide with his daughters and wife
जबलुपर में परिवार ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में रेलवे विभाग में पदस्थ ट्रैकमैन ने अपनी दो मासूम बेटियों और पत्नी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे कर्मचारी अपनी मोटरसाइकिल से सवार होकर सिहोदा रेलवे ट्रैक तक पहुंचा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे ने बताया कि ग्राम सिहोदा निवासी नरेंद्र चढ़ार (35) रेलवे में ट्रैकमैन में पद पर पदस्थ था। वह अपनी पत्नी रिया (32), बेटी जाह्नवी (6) और कनिष्क (3) के साथ गांव के समीप से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूद गया। सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


सीएसपी बरगी सुनील नेमा ने बताया कि मृतक अपने ननिहाल के गांव में मां और परिवार के साथ रहता था। आर्थिक रूप से चढ़ार परिवार सक्षम था। खुद का घर और गाड़ी भी थी। गांववासियों के अनुसार नरेंद्र मिलनसार व्यक्ति था। गत दिवस वह ड्यूटी पर भी नहीं गया था। उसकी दोनों बहनों का विवाह शहपुरा में हुआ है। संभवता पारिवारिक कारणों से उसने आत्मघाती कदम उठाया है। रेलवे ट्रैक के पास उसकी मोटर साइकिल भी मिली है। युवक परिवार सहित आत्महत्या करने के लिए घर से निकला था। संभवता सुबह करीब पांच बजे सामूहिक आत्महत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed