फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Nine accused arrested for killing four youths in gambling dispute

Jabalpur News: जुआ विवाद में दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की हत्या, नरसंहार करने वाले नौ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 09:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 28 Jan 2025 09:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम टिमरी में पंचायत चुनाव की रंजिश और जुआ खिलाने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की हत्या कर दी गई। लिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो जबलपुर और सात पचमढ़ी से पकड़े गए।

विज्ञापन
Jabalpur News: Nine accused arrested for killing four youths in gambling dispute
जुआ विवाद में हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाटन थानान्तर्गत ग्राम टिमरी में जुआ खिलावाने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की हत्या कर दी गई। इसके अलावा दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सामूहिक नरसंहार की घटना को अंजाम देने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को जबलपुर से तथा सात आरोपियों को पचमढ़ी से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों में पंचायत चुनाव के दौरान से रंजिश चल रही थी। दोनों पक्ष अलग-अलग प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे थे। इसके अलावा जुआ खिलाने की बात पर भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सोमवार की सुबह लगभग दस बजे  टिमरी तिराहा स्थित चाय की दुकान में चंदन उर्फ सतीश पाठक का मनोज साहू से विवाद हो गया था। विवाद की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गये थे।
विज्ञापन


हथियार से लैस होकर आये पप्पू उदर्ज नारायण साहू, चंदू उर्फ चंद्रभान साहू, दिनेश उर्फ दिन्नू साहू, मनोज साहू, सर्वेष साहू, विवेक साहू, अमित साहू, प्रदीप साहू तथा संदीप नामदेव ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार तथा लाठियों से हमला कर दिया था। इस घटना में पाठक परिवार के सगे भाई सतीश पाठक उर्फ चंदन उम्र 35 साल,मनीष पाठक तथा रिश्तेदार दुबे परिवार के अनिकेत उम्र 26 साल व समीर उम्र 19 की मौत हो गयी थी। इसके अलावा विपिन व मुकेश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार
घटना के बाद से ग्राम टिमरी में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद से गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया था। सभी मृतकों का मंगलवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed