फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News Life imprisonment to person who killed his wife by attacking with stick

Jabalpur News: लाठी से हमला कर पत्नी की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास की सजा

Tue, 02 May 2023 04:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 May 2023 04:27 PM IST
सार

जबलपुर जिले में लाठी से हमला कर पत्नी की हत्या करने वाले व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Jabalpur News Life imprisonment to person who killed his wife by attacking with stick
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में लाठी से हमला कर पत्नी की हत्या के करने वाले आरोपी को जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरपी सिंह चुण्डावत ने आरोपी पर एक हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार, बरेला थानान्तर्गत ग्राम पिपरिया निवासी खजांची वर्मन का 19 मई 2021 को अपनी पत्नी शांति बाई से घरेलू विवाद हो गया था। विवाद के कारण आरोपी ने पत्नी पर लाठी से हमला कर दिया। पत्नी की मौत होने तक वह उस पर लाठी से हमला करता रहा। घटना के समय आरोपी का पुत्र सहित आसपास के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलने पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में चालान पेश किया था। मामले की सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को सजा से दंडित किया। शासन की तरफ से अपर लोक अभियोजक संजय वर्मा ने पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed