फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Katangi remained closed in protest against the killing of cows Hindu organizations protested

Jabalpur News: गोवंश की हत्या के विरोध में बंद रहा कटंगी,  हिंदुवादी संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 29 Jun 2024 01:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 29 Jun 2024 01:28 PM IST
सार

जिले कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कटंगी पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से चर्चा करते हुए जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया। 

विज्ञापन
Jabalpur News: Katangi remained closed in protest against the killing of cows Hindu organizations protested
हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के तुल्लाबाबा की पहाड़ी में विगत दिवस 57 जानवरों को अवशेष मिले थे। जांच रिपोर्ट के पांच गौवंश मिले थे। इसे विरोध में हिंदुवादी संगठनों ने कटंगी बंद का आव्हान किया था। हिन्दुवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकालते हुए विरोध किया। जिसके कारण जबलपुर-दमोह मार्ग में यातायात प्रभावित रहा। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कटंगी पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से चर्चा करते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिसके बाद  प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पूर्व तुल्ला बाबा की पहाड़ियों में 57 जानवरों के अवशेष पाए गए थे। प्रशासन और पुलिस टीम ने जानवरों के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। जांच में मृत जानवरों में से पांच गोवंश पाए गए थे। सभी अवशेष डेढ़ महीने से लेकर पौने दो साल तक पुराने थे। जांच में इस बात के साक्ष्य नहीं मिले थे कि जानवरों को पहाड़ी में काटा गया था।
विज्ञापन


इस घटना के विरोध में शुक्रवार को हिन्दुवादी संगठनों ने शुक्रवार को कटंगी बंद का आव्हान किया था। जिसके कारण शुक्रवार को बाजार स्कूल बंद रहे। हिंदूवादी संगठन ने विरोध में रैली आयोजित कर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठनों ने मांग करते हुए कहा कि घटना की सुक्षमता से जांच की जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कटंगी पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से चर्चा करते हुए जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed