फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Justice Sanjeev Sachdeva will be the acting Chief Justice of MP High Court

MP News: जस्टिस सचदेवा होंगे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, चीफ जस्टिस कैत आज होंगे रिटायर्ड

Fri, 23 May 2025 09:42 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 23 May 2025 09:42 AM IST
सार

मध्य प्रदेश जबलपुर हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश कुमार कैत आज शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्रालय ने प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
Jabalpur News: Justice Sanjeev Sachdeva will be the acting Chief Justice of MP High Court
जबलपुर हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश जबलपुर हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश कुमार कैत आज 23 मई शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद 24 मई से जस्टिस सचदेवा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। जस्टिस सचदेवा के न्यायिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फरहान के बैंक खातों में 50 लाख का लेनदेन, SIT फंडिंग एंगल की जांच में जुटी
विज्ञापन


जस्टिस संजीव सचदेवा का जन्म 7 अप्रैल 1964 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री प्राप्त की और वर्ष 1989 में वकालत शुरू की। वर्ष 2013 में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। बाद में वे स्थायी न्यायाधीश बने और 2024 में उनका तबादला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में किया गया। वर्तमान में वे जबलपुर हाईकोर्ट में प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में लू का अलर्ट,अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed