फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News Elderly woman seen walking on water in Gwarighat people started worshiping

Jabalpur News: ग्वारीघाट में पानी पर चलती दिखीं बूढ़ी अम्मा, लोग मां नर्मदा मानकर करने लगे पूजा

Sat, 08 Apr 2023 10:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Apr 2023 10:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में जबलपुर से शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला शहर के तिलवाराघाट पर पानी में चलती हुई दिखाई दी। वायरल वीडियो देखने के बाद घाट पर महिला को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Jabalpur News Elderly woman seen walking on water in Gwarighat people started worshiping
पानी पर चलती दिखीं बूढ़ी अम्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर के ग्वारीघाट में नर्मदा नदी के जल पर चलने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला की एक झलक पाने के लिए ग्वारीघाट नर्मदा तट पर हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले कई दिनों से महिला तिलवाराघाट और ग्वारीघाट सहित कई घाटों पर देखी जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि नर्मदा परिक्रमा के लिए निकली ये महिला जबलपुर में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। बुजुर्ग महिला का नर्मदा नदी के जल पर चलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उसे देवी नर्मदा का स्वरूप मान रहे हैं। इसे आस्था कहे या अंधविश्वास, क्योंकि हजारों की संख्या में लोग उसे देखने के लिए ग्वारीघाट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पानी पर चली महिला, लोग मान रहे मां नर्मदा...
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ये महिला लोगों को आशीर्वाद और उनकी प्रार्थना भी नर्मदा से कर रही है। ग्वारीघाट पर भीड़ देखकर पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। महिला का नाम ज्योतिबाई रघुवंशी कल्लूखापा पिपरिया जिला होशंगाबाद की रहने वाली है।

थाने में दर्ज है महिला की गुमशुदगी...
बताया जाता है कि ज्योतिबाई रघुवंशी के बेटे रमन सिंह ने कल्लूखापा थापा में नौ मई 2022 को अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटे ने रिपोर्ट में बताया है कि उसकी मां पांच साल से मानसिक बीमारी से ग्रसित है। महिला के बेटे की शिकायत पर होशंगाबाद पुलिस महिला की तलाश कर रही है। इधर, जबलपुर की पुलिस महिला से पूछताछ करने के बजाय उसकी पूजा-पाठ में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed