{"_id":"68afc86649a685656c01a7fd","slug":"jabalpur-news-body-of-a-youth-who-left-home-was-found-near-a-canal-murder-suspected-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: घर से निकले युवक का नहर किनारे मिला शव, सिर पर थे चोट के निशान, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: घर से निकले युवक का नहर किनारे मिला शव, सिर पर थे चोट के निशान, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Thu, 28 Aug 2025 08:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 28 Aug 2025 08:39 AM IST
सार
युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है।
विज्ञापन
नहर किनारे मिला शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर से लापता युवक का शव बरगी नगर में मिला। युवक के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवजा दिया। पुलिस प्रकरण को संदिग्ध मानते हुए विवेचना में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 अगस्त की रात रांझी निवासी रितेश विश्वकर्मा अपनी इनोवा कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 7482 लेकर घर से निकला था। अगले दिन सुबह 25 अगस्त को बरगी नगर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि नर्मदा नहर के किनारे एक कार खड़ी है और आसपास खून के निशान हैं। पुलिस ने घटनास्थल में पहुंची तो देखा कि कार अनलॉक थी। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रोती रही मासूम भतीजी... नहीं आया तरस, बहाने से घर ले जाकर चाचा ने की हैवानियत, गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बरगी नहर से गत शाम एक शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त रितेश विश्वकर्मा के रूप में हुई। उसकी शिनाख्त रितेश पिता सुधीर कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई। परिजनों के द्वारा युवक के लापता होने की रिपोर्ट 25 अगस्त को रांझी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी।
पुलिस को प्रारंभिक जांच में नहर के पास खून के निशान मिले हैं। मृतक के सिर में चोट के निशान हैं। संभव है कि रितेश का किसी के साथ हुआ होगा। थाना प्रभारी बरगी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि मृतक के सिर में चोट है। जिसके कारण प्रकरण संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और कुछ लोगों से पूछताछ जारी है।
