{"_id":"65008a7f1abf3d82d1074026","slug":"jabalpur-news-blo-was-taking-bribe-of-rs-2500-for-making-voter-id-lokayukta-team-caught-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: वोटर आईडी बनाने के लिए 2500 रुपये की रिश्वत ले रहा था BLO, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: वोटर आईडी बनाने के लिए 2500 रुपये की रिश्वत ले रहा था BLO, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
Tue, 12 Sep 2023 09:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 12 Sep 2023 09:27 PM IST
सार
Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अधारताल स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब लोकायुक्त टीम ने वोटर आईडी बनाने की एवज में 2500 रुपये की रिश्वत ले रहे बीएलओ विशाल रामकोल को रंगे हाथ पकड़ लिया। बीएलओ के पकड़े जाने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी।
विज्ञापन
रिश्वत ले रहा था BLO
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में वोटर आईडी कार्ड बनाने की एवज में बीएलओ ने रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त की टीम ने बीएलओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त की टीम ने बीएलओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल बहादूर शास्त्री वार्ड निवासी अहफाज उम्र 33 साल ने वोटर आईटी बनाने के लिए आवेदन किया था। शासकीय प्राथमिक शाला अधारताल वोटर आईडी केंद्र के बीएलओ विशाल रामकोल ने परिचय-पत्र बनाने के लिए तीन हजार रुपये रिश्वत में मांगे थे। दोनों के बीच ढाई हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन
पीड़ित ने इस संबंध में लोकायुक्त से शिकायत की थी। पीड़ित ने मंगलवार को केंद्र में जाकर रिश्वत की रकम बीएलओ को दी। तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
