फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Muslim girl reached Collectorate to marry Hindu boy, family members came from behind

Jabalpur: हिंदू लड़के से शादी करने कलेक्ट्रेट पहुंची मुस्लिम युवती, पीछे से आ गए परिजन, जानें फिर क्या हुआ

Fri, 27 Sep 2024 10:44 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 10:44 AM IST
सार

नर्मदापुरम निवासी महक खान जबलपुर में रहने वाले अपने प्रेमी अंकित बाथम के साथ शादी करने कलेक्ट्रेट पहुंची थी। उसी समय दोनों के परिजन कलेक्ट्रेट आ गए, इसके बाद जमकर हंगामा हो गया। पुलिस और प्रशासन ने बंद कमरे में दोनों की शादी करवा दी। 

विज्ञापन
Jabalpur: Muslim girl reached Collectorate to marry Hindu boy, family members came from behind
पुलिस ने करवाई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक मुस्लिम सुमदाय की युवती एक हिंदू लड़के से विवाह करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित अपर कलेक्टर के पास पहुंची थी, इसी दौरान जानकारी लगते ही दोनों के परिजन भी पहुंच गए और जबदस्ती युवक-युवती को अपने साथ ले जाने लगे। विवाद की जानकारी मिलते ही मौके पर ओमती थाने की पुलिस भी पहुंच गई, जिन्होंने बंद कमरे में दोनों की शादी करवा दी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नर्मदापुरम निवासी महक खान जबलपुर में रहने वाले अपने प्रेमी अंकित बाथम के साथ शादी करने कलेक्ट्रेट पहुंची थी। उसी समय दोनों के परिजन कलेक्ट्रेट आ गए, इसके बाद जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान युवती के होशंगाबाद के सिवनी मालवा से आए परिजनों ने पुलिस अभिरक्षा से युवती को छीनकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन लेकिन ले जाने में असफल रहे।  
विज्ञापन


सुरक्षा मुहैया कराने दिया था आवेदन
दोनों ने हाईकोर्ट से कलेक्ट्रेट कार्यालय में शादी के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने के लिए आवेदन दिया था, जिस पर हाईकोर्ट ने युवक-युवती को पुलिस को सुरक्षा देने के निर्देश दिया था। उसके बाद आज हिंदू संगठनों के साथ युवक और युवती कोर्ट मैरिज करने के लिए मैरिज रजिस्ट्रार के पास पहुंचे। इस दौरान एडिशनल कलेक्टर ने भी ओमती थाने के पुलिस बल को बुला लिया और करीब एक घंटे तक बंद कमरे में एडिशनल कलेक्टर ने दोनों की शादी करवाई और फिर पुलिस के सुरक्षा पहरे में दोनों को पुलिस वाहन में बैठकर दूसरे स्थान पर भेजा गया। हालांकि इस दौरान युवती के परिजनों ने युवती पर घर से पांच लाख रुपये और जेवर चोरी करने के आरोप लगाए थे, जिसके चलते कलेक्ट्रेट में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed