{"_id":"64aa1b1038c748b6190c4675","slug":"jabalpur-drunk-bjp-leader-opened-fire-in-the-middle-of-the-road-police-registered-a-case-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: नशे में धुत भाजपा नेता ने बीच सड़क चलाई गोलियां, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: नशे में धुत भाजपा नेता ने बीच सड़क चलाई गोलियां, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
Sun, 09 Jul 2023 07:57 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 09 Jul 2023 07:57 AM IST
सार
जबलपुर में नशे में धुत होकर भाजपा नेता द्वारा हवा में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। पुलिस ने तीनों लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जबलपुर में उस वक्त लोग चौंक गए, जब नशे में धुत भाजपा नेता बीच सड़क पर अपनी लायसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करने लगा। गोली की आवाज सुनकर दहशत का माहौल निर्मित हो गया। पुलिस ने भाजपा नेता तथा उसके दो साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भाजपा नेता की लायसेंसी रिवॉल्वर तथा स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है।
धन्वंतरि नगर चौकी प्रभारी सतीष झारिया के अनुसार पाटन-कटंगी क्षेत्र के ग्राम भकमा निवासी मुकेश दुबे अपने दो साथियों के साथ किसी दोस्त की पार्टी से लौट रहा था। रात लगभग 12 बजे अंधमुक बायपास के पास उन्होंने गाड़ी रोककर लायसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गाड़ी में सवार तीनों व्यक्ति शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लायसेंसी रिवॉल्वर तथा गाडी को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि मुकेश दुबे भाजपा का नेता है और पूर्व सरपंच भी है।