फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Crime Wife stopped husband from committing suicide angry man beat him to death with a rod

Jabalpur Crime: पत्नी ने पति को आत्महत्या करने से रोका, गुस्साए व्यक्ति ने रॉड से पीट-पीट कर मार डाला

Tue, 11 Jun 2024 07:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 07:39 PM IST
सार

रात को जब वापस लौटी तो युवक यह कहते हुए विवाद करने लगा कि कहां गई थी। विवाद के बढ़ने पर युवक ने फांसी लगाने के लिए फंदा बनाने लगा।

विज्ञापन
Jabalpur Crime Wife stopped husband from committing suicide angry man beat him to death with a rod
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में शराब के नशे में युवक फांसी लगा रहा था। पत्नी ने रोका तो युवक ने रॉड से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया है।

विज्ञापन


तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डगडगा निवासी विष्णु भलावी उम्र 32 साल का विवाह दस साल पूर्व सीमा से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं, जो गत दिवस अपने चाचा के घर गये हुए थे। विष्णु मजदूरी का काम करता है और शराब का आदी है। दोनों के बीच अक्सर पारिवारिक बात को लेकर विवाद होता रहता था। युवक गत शाम चार बजे से शराब का सेवन कर पत्नी से विवाद कर रहा था, जिसके कारण पत्नी पड़ोसन के घर चली गयी थी।
विज्ञापन


रात को जब वापस लौटी तो युवक यह कहते हुए विवाद करने लगा कि कहां गई थी। विवाद के बढ़ने पर युवक ने फांसी लगाने के लिए फंदा बनाने लगा। पत्नी ने उसे फांसी लगाने से रोका तो युवक ने रॉड से उस पर ताबड़तोड़ हमला करना प्रारंभ कर दिया। विवाद की आवाज सुनकर पड़ोसी आये तो देखा की महिला लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई थी। युवक लोगों को धक्का देते हुए भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed