फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Crime Two people arrested for blackmailing hotel operator and customer by posing as fake police

Jabalpur Crime: नकली पुलिस बनकर होटल संचालक और ग्राहक को कर रहे थे ब्लैकमेल, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 10:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 10:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नकली पुलिस बनकर होटल संचालक और ग्राहक को ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Jabalpur Crime Two people arrested for blackmailing hotel operator and customer by posing as fake police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में नकली पुलिस बनकर होटल में दबिश देने के बाद ठहरे ग्राहकों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद होटल संचालक को गलत गतिविधियां संचालित करने तथा ग्राहकों को सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी देते हुए गिरोह के सदस्य उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये की मांग करने लगे। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


माढोताल थाना प्रभारी रीना पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर कटंगी रोड स्थित रॉयल इन होटल के मैनेजर ने शिकायत दर्ज करवाई कि 14 जून की सुबह चार व्यक्ति पुलिस वाले बनकर उनकी होटल में आए थे। उन्होंने बताया कि वह रांझी पुलिस थाने में पदस्थ हैं और इंक्वारी करने आए हैं। उन्होंने होटल में रूकने वाले कस्टमर की आईडी दिखाने को कहा। आईडी दिखाने पर उनकी मोबाइल से फोटो लेते हुए कहा कि होटल में रूके ग्राहकों की आईडी सही नहीं मिल रही है। तुम लोग अवैध काम करवाते हो, इस बात को हम सभी जगह प्रसारित करेंगे। यदि इन सब से बचना है तो शाम तक एक लाख रुपये हमारे बताए अनुसार भिजवा देना।
विज्ञापन


दोपहर लगभग एक बजे एक ग्राहक आया और होटल प्रबंधन पर कस्टमर का डेटा लीक करने का आरोप लगाने लगा। उसने बताया कि उसके मोबाइल पर कॉल आया और कॉल करने कह रहा था कि मैं माढोताल थाने से बोल रहा हूं। तुम गर्लफ्रेंड को लेकर होटल जाते हो, यदि तुमने दो लाख रुपये नहीं दिए तो तुम्हारी गर्लफ्रेंड वाली बात तथा तुम्हारी निजी बातें तुम्हारे घर पर बता देंगे। तुम्हारी समाज में बदनामी हो जाएगी और यह बात किसी को बताई और पैसा नियत समय स्थान पर नहीं आया तो तेरी हत्या करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने धारा-419, 384, 386, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्जकर प्रकरण को विवेचना में लिया था। आरोपियों द्वारा रुपये लेने के लिए रेनाल्ड शोरूम के समीप बुलाया गया था। निर्धारित रणनीति के तहत जैसे ही दो युवक रुपये लेने आए, तभी पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अनिकेत केवट उम्र 19 साल निवासी साहू मोहल्ला हनुमानताल और आर्यन राय उर्फ बॉबी मराठा उम्र 18 साल निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल है। आरोपियों से उनके साथियों के संबंध में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed