फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Corruption worth crores in wheat purchase! Bought rotten and old grains, 4 officers face suspension

Jabalpur: गेहूं खरीदी में करोड़ों का भ्रष्टाचार! खरीदा सड़ा-घुना व पुराना अनाज, चार अफसर पर गिरी निलंबन की गाज

Thu, 16 May 2024 07:24 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 07:24 AM IST
सार

गेहूं खरीदी में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले चार अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है। प्राथमिक जांच में कुल 13 स्टैक्स में से 2 स्टैक्स में अंदर की लेयर में पुराना, घुना हुआ और नॉन एफएक्यू गेहूं पाया गया है। अन्य स्टैक्स में भी ख़राब गेहूं भंडारित होने की आशंका है।

विज्ञापन
Jabalpur: Corruption worth crores in wheat purchase! Bought rotten and old grains, 4 officers face suspension
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निरीक्षण के दौरान चरगवां स्थित एक वेयर हाउस में सड़ा-घुना व पुराना गेहूं पाया गया। गेहूं खरीदी में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले चार अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के अनुसार राघव वेयरहाउस चरगंवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था।  निरीक्षण के दौरान पुराना, घुना हुआ और नॉन एफएक्यु गेहूं स्टैक्स लगाकर कर भंडारित किया जाना पाया गया। गेहूं सूखा भरतपुर सहकारी समिति द्वारा समर्थन मूल्य पर कथित किसानों से ख़रीदा गया था। कुल 212 किसानों से 25800 क्विंटल की ख़रीदी दर्ज की गई। उपार्जन मार्कफेड द्वारा लगभग 20,000 क्विंटल खरीदी की अनुमति दी गई थी। इसके आधार पर कुल भुगतान राशि 6.19 करोड़ के विरुद्ध 4.56 करोड़ का भुगतान हो चुका है। प्राथमिक जांच में कुल 13 स्टैक्स में से 2 स्टैक्स में अंदर की लेयर में पुराना, घुना हुआ और नॉन एफएक्यू गेहूं पाया गया है। अन्य स्टैक्स में भी ख़राब गेहूं भंडारित होने की आशंका है। 
विज्ञापन


ख़रीदी घपले में समिति प्रबंधक राकेश नंदेसरिया, खरीदी केंद्र प्रभारी भूपेंद्र सिंह पटेल, अभिषेक दीक्षित वेयरहाउस संचालक, ऑपरेटर सृंजल जैन, सर्वेयर प्रवीण रजक और शुभम शर्मा की संलिप्तता प्रथम दृष्ट्या पाई गई है। इस घोटाले के मामले में नोडल अधिकारी रघुनाथ कुदौलिया सहकारिता निरीक्षक तथा जेएमओ भावना तिवारी एवं कुंजम सिंह राजपूत को निलंबित कर दिया गया था। वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की शाखा प्रबंधक प्रियंका पठारिया के निलंबन का प्रस्ताव विभागीय एमडी को भेजा गया था। उन्हें भी विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed