{"_id":"6669de49840d37f8dc043fac","slug":"jabalpur-case-registered-against-three-in-case-of-death-of-three-laborers-due-to-mine-collapse-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: BJP मंडल अध्यक्ष सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, अवैध रेत खदान धंसने से हुई थी तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: BJP मंडल अध्यक्ष सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, अवैध रेत खदान धंसने से हुई थी तीन की मौत
Wed, 12 Jun 2024 11:14 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:14 PM IST
सार
पांच जून की सुबह गोसलपुर थानातंर्गत ग्राम कटरा रमखिरिया में अवैध रेत का पहाड़ धंसकने से तीन मजदूरों की मौत पर अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : iStock
विस्तार
जबलपुर जिले के गोसलपुर थाना अंतर्गत ग्राम कटरा में अवैध रेत भंडारण से उत्खनन के दौरान खदान धंसने से हुई तीन मजदूरों की मौत के मामले में आखिरकार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ही लिया। पुलिस ने अवैध उत्खनन के मामले में सिहोरा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, मोनू भदौरिया व चिंटू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि गत पांच जून की सुबह गोसलपुर थानातंर्गत ग्राम कटरा रमखिरिया में अवैध रेत का पहाड़ धंसकने से आधा दर्जन से अधिक मजदूर उसमें दब गये थे। उक्त हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने जेसीबी व अन्य उपकरणों की मदद से रेस्क्यू कर रेत में दबे लोगों को बाहर निकाला था। उक्त हादसे में मुन्नी बाई पति छगन दास (50), उनका बेटा 35 वर्षीय मुकेश निवासी ग्राम कटरा गोसलपुर व राज कुमार पिता कैलाश खटीक (25) निवासी ग्राम कटरा गोसलपुर की मौत हो गई थी। वहीं खुशबू पति विनोद, सावित्री पति अनु व चांदनी पिता राजू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अंकित तिवारी, मोनू भदौरिया व चिंटू के खिलाफ धारा 304, 308 तथा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। अंकित भाजपा का मंडल अध्यक्ष है।