{"_id":"65fb0b5b98e119c04f0126c5","slug":"jabalpur-came-with-a-sack-of-chillar-to-buy-nomination-forms-had-to-struggle-to-count-the-employees-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabah Election: चिल्लर की बोरी लेकर पहुंचा नामांकन फॉर्म खरीदने, कर्मचारियों को गिनने में करनी पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabah Election: चिल्लर की बोरी लेकर पहुंचा नामांकन फॉर्म खरीदने, कर्मचारियों को गिनने में करनी पड़ी मशक्कत
Wed, 20 Mar 2024 09:44 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:44 PM IST
सार
जबलपुर में एक व्यक्ति सिक्कों की बोरी लेकर नामांकन फॉर्म खरीदने पहुंच गया। सिक्कों को गिनने में कर्मचारियों को आधे घंटे से अधिक का समय लगा।
विज्ञापन
जबलपुर में एक युवक नामांकन फॉर्म लेने बोरी में भरकर चिल्लर लाया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के तहत बुधवार से नामांकन फॉर्म की बिक्री प्रारंभ हुई। पहले दिन ही निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करना पडी। एक व्यक्ति सिक्कों की बोरी लेकर नामांकन फॉर्म खरीदने पहुंच गया। सिक्कों को गिनने में कर्मचारियों को आधे घंटे से अधिक का समय लगा।
जानकारी के अनुसार यादव कॉलोनी निवासी विनय चक्रवर्ती नामांकन फॉर्म लेने पहुंचे थे। उनके पास नामांकन फॉर्म खरीदने के लिए 25 हजार रुपये नकद राशि नहीं थी। उन्होंने फॉर्म की राशि ऑनलाइन जमा करनी चाही तो निर्वाचन कर्मचारियों ने बताया कि यह व्यवस्था नहीं है, उन्हें नकद राशि देना होगी। जिसके बाद युवक गाड़ी में रखी सिक्कों की बोरी ले आया। निर्वाचन कर्मचारियों को सिक्कों की गिनती करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। गिनती के दौरान लगभग तीन सौ रुपये के सिक्के कम पाए गए। युवक द्वारा उक्त राशि का भुगतान नोटों में किया गया।