फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Blood stained dead body found on the road of a young man who came out of house

Jabalpur: घर से निकले युवक की सड़क पर मिली रक्त रंजित लाश, पुलिस दोस्तों से कर रही पूछताछ

Sat, 07 Jan 2023 04:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 07 Jan 2023 04:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में सड़क पर एक युवक की लाश मिली है। मामला सिहोरा थाना एरिया का है। फिलहाल, पुलिस मृतक युवक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Jabalpur Blood stained dead body found on the road of a young man who came out of house
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर जिले में सिहोरा थानान्तर्गत घर से निकले एक युवक की रक्त रंजित लाश सड़क किनारे मिली। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से मारे गए घाव दिखाई पड़े। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर विवेचना में ले लिया।

विज्ञापन


सीएसपी भावना मरावी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़िया मोहल्ला निवासी शिवम ठाकुर (25) शुक्रवार रात घर से खाना खाने के बाद घुमने के लिए निकला था, जिसकी रक्त रंजित लाश शुक्रवार सुबह सड़क किनारे मिली। युवक के शरीर पर धारदार हथियार के आधा दर्जन से अधिक घाव थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर हत्या का मामला दर्जकर विवेचना में ले लिया है।
विज्ञापन


युवक की हत्या का कारण और आरोपियों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है। युवक को अंतिम बार अपने दोस्तों के साथ देखा गया था। पुलिस ने उन दोस्तों को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed