फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Block education officer arrested for taking bribe

Jabalpur: विकासखंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सेवानिवृत्त शिक्षक की शिकायत पर लोकायुक्त की कार्रवाई

Fri, 19 May 2023 09:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 09:57 PM IST
सार

सेवानिवृत्त शिक्षक से फंड की राशि जारी करने की कार्रवाई के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त विभाग से की थी। शुक्रवार की दोपहर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने पीड़ित ने रिश्वत की रकम लेकर रखी। तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Jabalpur: Block education officer arrested for taking bribe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विकासखंड शिक्षा अधिकारी को लोकायुक्त की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सेवानिवृत्त शिक्षक से फंड की राशि जारी करने की कार्रवाई के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के अनुसार मंडला जिले के नैनपुर से 30 अप्रैल 2023 को प्रदीप कुमार पंडित शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने जीपीएफ, जीआईएसएल, ग्रेच्युटी आदि की राशि के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमडी सोलंकी के समक्ष आवेदन किया था। कार्रवाई के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सेवानिवृत्त शिक्षक से 30 हजार रुपये की  रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त विभाग से की थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने पीड़ित ने रिश्वत की रकम लेकर रखी। तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed